गया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ गया द्वारा दोमुहान, बोधगया स्थित मानसिक एवं दृष्टिबाधित बच्चों के संस्थान ‘आकांक्षा’ में झंडोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्षा आभा सिंह, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मंजू सिन्हा, सचिव राखी भदानी, पीडीसी रितु डालमिया, पीडीसी किरण प्रकाश, पीपी सुप्रा गुप्ता, पीपी सीमा भदानी,पीपी उषा राज , नम्रता केशरी, पीपी विम्मी लोहानी और अनामिका सिन्हा सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। क्लब की ओर से संस्थान के लिए सहायता राशि भी प्रदान की गई है।क्लब की सदस्यों ने संस्थान के बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया। बच्चों के साथ बातचीत, हंसी-मजाक और खुशियां साझा करते हुए सभी ने स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और उमंग के साथ मनाया। बच्चों के साथ बिताया गया यह समय सभी सदस्यों के लिए बेहद सुखद और यादगार रहा है।
इनर व्हील क्लब ऑफ गया समाज के जरूरतमंद और विशेष बच्चों के साथ खड़े होकर सेवा एवं सहयोग के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। खबर क्लब की एडिटर डॉली सिंह द्वारा दी गई।
35