Live News 24×7 के लिए कैलाश गुप्ता।
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के सम्मानित जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) राजन कुमार गिरि के जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापना के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरे होने पर आज जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में स्थानीय शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के कर्मियों द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस सुखद अवसर पर शिक्षकों ने केक काटकर और बुके भेंट कर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री गिरि को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उक्त मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रह्लाद गुप्ता व अखिल वैभव सहित शिक्षक बलिंद्र, अरुण ठाकुर, जीवेश कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, अजय आनंद, मृत्युंजय कुमार सिंह,राकेश आर्य, अनिल सिंह,जावेद अख्तर खान, श्री निवाश, आलोक दुबे अमित सिंह, राजेश कुमार सिंह, प्रधान सहायक रविकांत, अवनीत कुमार, मनीष कुमार पांडेय, पीनाक मिश्रा, हरिशंकर राय, मिथलेश कुमार एवं अन्य सभी कार्यालय कर्मी शामिल रहे।
मौके पर शिक्षकों ने कहा कहा कि पिछले एक साल में आपके कुशल नेतृत्व में जिले की शैक्षणिक व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित निवारण भी हुआ है।
वहीं इस सम्मान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री गिरि ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और पूर्वी चंपारण को शिक्षा के क्षेत्र में सूबे में अग्रणी बनाने का संकल्प दोहराया।
281
