पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव टी०बी० के पाँच मरीजों को पोषण किट प्रदान कर बने निक्षय मित्र

Live News 24x7
2 Min Read

मोतिहारी। निक्षय मित्र योजना (टी०बी० मुक्त भारत अभियान) के अन्तर्गत आज जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने टी०बी० के पाँच मरीजों को पोषण किट प्रदान कर निक्षय मित्र बने।

इस अभियान के तहत् टी०बी० के मरीजों को अतिरिक्त पोषण देने के उद्देश्य से निक्षय मित्र बनाया जाता है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस जिले को टी०बी० से मुक्त करना हमारा संकल्प है। जिले के सामाजिक संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सभी पदाधिकारियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी लोग आगे आयें और अपनी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या से निक्षय मित्र बने जिससे कि मरीजों के बीच पोषण आहार सुलभता से उपलब्ध हो सके तथा जिला टीबी की बीमारी से मुक्ति पा सके।

उन्होने कहा कि टी०बी० मुक्त भारत अभियान के तहत् जिला के अन्दर 10 लाख लोगों की स्क्रीनिंग करवाने का लक्षय रखा गया है। इसके अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, स्कूल, महादलित बस्ती, टी०बी० से संक्रमित गाँव में स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर स्क्रीनिंग करते हुए मरीजों की पहचान करेंगी तथा आवश्यकता हुई तो उन्हें निःशुल्क दवा उपलब्ध करवायेगी।

उन्होने आम नागरिको से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी, बुखार इत्यादि है तो उन्हे तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से सम्पर्क कर अपना इलाज करवाना चाहिए और चिकित्सकों के द्वारा अगर टी०बी० की बीमारी बतायी जाती है तो दवाईयों का पूरा कोर्स (बिना बीच में दवा नहीं छोड़े) तथा अपने सम्पर्क में आये व्यक्तियों की भी जाँच करवायें।

विदित हो कि निक्षय मित्र बनने के लिए संचारी रोग पदाधिकारी जिला यक्ष्मा केन्द्र, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के मोबाईल संख्या-9431639196 पर सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी ली जा सकती है।

39
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *