बोधगया। इनर व्हील क्लब ऑफ़ बोधगया को समाज के प्रति _उत्कृष्ट समर्पण, कठिन परिश्रम एवं अमूल्य योगदान_ के लिए रांची मे स्थिति बी. एन. आर. चाणक्य मे आयोजित “प्रत्युशा” सम्मान समारोह मे कई प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। क्लब द्वारा किए गए उल्लेखनीय सेवा कार्यों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। जिसमे,बाढ़ पीड़ितों को तत्काल सहायता, 50 घोघा एवं तेल साबुन धान रोपणी क़ो वितरण किया गया है।
मगध विश्वविद्यालय अस्पताल मै डेड बॉडी फ्रीज़र, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए छाता एवं विश्राम कक्ष का निर्माण करवाया गया। तथा पूरे बोधगया में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत मिशन को गति दी गई!
क्लब की अध्यक्ष डॉ. वीणा पाठक ने बताया कि यह पुरस्कार पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। इस अवसर पर सचिव अर्चना कुमारी
इनर व्हील क्लब ऑफ़ बोधगया को ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान’
समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्यों के लिए मिला अवार्ड कोषाध्यक्ष गोपा सिन्हा, आईएसओ रीना प्रसाद एवं संपादक खुशबू कुमारी सहित सभी सदस्यों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
डॉ. पाठक ने कहा, _”सेवा हमारा धर्म है। धैर्य और साहस के साथ हमने हर चुनौती को अवसर बनाया। यह सम्मान हमें और अधिक सेवा के लिए प्रेरित करेगा।”_
डिस्ट्रिक्ट 325 के अंतर्गत आने वाला इनर व्हील क्लब बोधगया _मित्रता एवं सेवा_ का सजीव उदाहरण बनकर उभरा है। क्लब के इन कार्यों से न केवल जरूरतमंदों को राहत मिली, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी गया।
23
