40 लाख की एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ, अब गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Live News 24x7
3 Min Read

गया जी। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। रोटरी गया सिटी की ओर से लगभग 40 लाख रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक एडवांस लाइफ सपोर्ट ए ल एस एंबुलेंस का शुभारंभ कर इसे आम जनता को समर्पित कर दिया गया है। एंबुलेंस का उद्घाटन रोटरी 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नर्मता नाथ एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एस.पी. बागरिया ने फीता काटकर किया गया है। इस अवसर पर शहर के कई वरिष्ठ चिकित्सक, रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे हैं।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नर्मता नाथ ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीज भी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकें इसके लिए यह सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी गंभीर मरीज के लिए अस्पताल पहुंचने तक का समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में यह एंबुलेंस रास्ते में ही मरीज को आवश्यक जीवनरक्षक चिकित्सा उपलब्ध कराएगी।
डॉ. रतन ने कहा कि इस एंबुलेंस का संचालन ‘नो प्रॉफिट, नो लॉस’ के आधार पर किया जाएगा। यह एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है। इसमें वेंटिलेटर, मल्टीपैरामीटर पेशेंट मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर (हार्ट शॉक मशीन), ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम, सक्शन मशीन, इंफ्यूजन पंप, नेबुलाइजर, स्पाइन बोर्ड, स्ट्रेचर तथा आवश्यक आपातकालीन दवाइयों और उपकरणों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन भी मरीज की निगरानी करते हुए अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने का कार्य करेंगे।
पूर्व अध्यक्ष विजय भालोटिया ने बताया कि यह एंबुलेंस हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, सड़क दुर्घटना, गंभीर चोट, सांस लेने में तकलीफ, नवजात एवं अन्य गंभीर मरीजों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। जरूरत पड़ने पर मरीज को अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्राथमिक जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा, जिससे मरीज की जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने इस एंबुलेंस के लाने के लिए अमरेश कुमार, नवल किशोर, *डॉ. ए. एन. राय*, बादशाह डालमिया, श्रीश प्रकाश, टी शर्मा, नीरज कुमार, राजकुमार दुबे सहित दर्जनों रोटेरियन को धन्यवाद दिया। जिनके सहयोग से यह संभव हो पाया।
इस कार्यक्रम में मौजूद विकास अग्रवाल, कांतेश सिन्हा, पुनीत खेतान, अमित कुमार सिंह , राहुल महाजन आदि वक्ताओं ने रोटरी गया सिटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सेवा गया और आसपास के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने विश्वास जताया कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह एंबुलेंस आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी।

22
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *