प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को हर ग्राम पंचायत में “पंचायत विकास दिवस” कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन, शुरुआत कल से

Live News 24x7
3 Min Read

Live News 24×7 के लिए कैलाश गुप्ता।

मोतिहारी। कल यानि 28 जून 2026 (रविवार) को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक “पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ग्राम सभा के रूप में पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन अथवा अन्य उपयुक्त सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित होगा। उक्त बातें जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने सभी संबंधित अधिकारियों को इसके सफल आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कही है।

जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पंचायत विकास दिवस का आयोजन पूर्ण समन्वय और प्रभावी अंतर-विभागीय सहयोग के साथ सुनिश्चित किया जाए। ग्राम सभा में पंचायत राज विभाग के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आईसीडीएस, जीविका, कृषि, पशुपालन, मनरेगा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास, विद्युत एवं सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

“पंचायत विकास दिवस” के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा उनकी समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों की समीक्ष भी की जाएगी। इस बार पंचायत विकास दिवस की थीम “महिला हितैषी पंचायत” निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, स्वरोजगार तथा आजीविका संवर्द्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा होगी। जिला प्रशासन ने जीविका दीदियों और आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि महिला केंद्रित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके और उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

पंचायत विकास दिवस पर आयोजित ग्राम सभा की बैठक में विकास योजनाओं और पंचायत की प्रगति की होगी समीक्षा की जाएगी, जिसमें पंचायत की वित्तीय स्थिति, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स, सतत विकास लक्ष्यों, पंचायत की आय बढ़ाने के उपायों तथा पिछले माह लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी विकास योजनाओं और पंचायत संचालित कल्याणकारी कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी।
जिलाधिकारी ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, विभागीय अधिकारियों, जीविका समूहों, आशा कार्यकर्ताओं एवं आम ग्रामीणों से पंचायत विकास दिवस में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

उन्होंने कहा है कि जनसहभागिता से ही ग्राम पंचायतों को अधिक सशक्त, समावेशी और विकसित बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का लाइव प्रसारण भी सभी ग्राम पंचायतों में सामूहिक रूप से सुना जाएगा। इसके अलावा वीबी-जी राम जी के तहत रोजगार और आजीविका से जुड़े विभिन्न अवसरों एवं योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी।

61
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *