नीतीश कुमार के साथ अनुपम कुमार सहित कई IAS-IPS चल दिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, अन्य कईयों की भी हो सकती है तबादला

Live News 24x7
2 Min Read

Live News 24×7 के लिए कैलाश गुप्ता।

बिहार में सियासी गहमागहमी मची हुई है। 14 और 15 अप्रैल इस लिहाज से काफी अहम है। नीतीश कुमार भी इस्‍तीफा दे चुके हैं। राज्‍य में पहली बार भाजपा का सीएम होगा। 15 अप्रैल को नए सीएम और मंत्रि‍यों का शपथ ग्रहण होना है। इसको लेकर राजनी‍ति‍क तापमान चरम पर है।

इधर ब्‍यूरोक्रेसी में भी हलचल मची हुई है। बिहार कैडर के कई सीनियर आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की केंद्रीय प्रत‍िनियुक्‍त‍ि की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इनमें मुख्‍यमंंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी एवं विश्‍वसनीय माने जाने वाले 2003 बैच के आईएएस अधिकारी अनुपम कुमार भी हैं जिन्‍हें केंद्र में ऊर्जा मंत्रालय में ज्‍वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है।

केंद्र की पहली लिस्‍ट अभी जारी की गई है। लिस्‍ट के अनुसार समाज कल्‍याण विभाग की सचिव 2003 बैच की आईएएस अधिकारी वंदना प्रेयषी  को फर्टिलाइजर विभाग में ज्‍वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है। इसी तरह आईपीएस राकेश राठी गृह मंत्रालय में ज्‍वाइंट सेक्रेटरी होंगे। विज्ञान एवं प्रावैध‍िकी  एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव 2002 बैच की ऑफ‍िसर प्रत‍िमा एस वर्मा को मिनिस्‍ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स में कमिश्‍नर बनाया गया है।

प्रत‍िमा एस वर्मा और अनुपम कुमार दंपती हैं। इन्‍हें एक साथ केंद्रीय प्रत‍िनियुक्‍त‍ि दी गई है। वहीं पदस्‍थापन की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस अधिकारी श्रवनन एम को अंतरिक्ष व‍िभाग में ज्‍वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है। माना जा रहा है कि दूसरी लिस्‍ट में भी कई आईएएस अधिकारियों की प्रत‍िनियुक्‍ति‍ की अधिसूचना जारी की जाएगी।  बिहार में सरकार बदलने के पहले वरिष्‍ठ अफसरों का केंद्र में जाना चर्चा का विषय बन गया है। पहले ही आधा दर्जन वरिष्‍ठ अधिकारियों को विरमित क‍िए जाने की स्‍वीकृत‍ि दे दी है।

79
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *