गया कॉलेज की एनसीसी इकाई ने मनाया संविधान दिवस, कैडेटों को प्रस्तावना एवं संवैधानिक मूल्यों से कराया अवगत

Live News 24x7
2 Min Read
 गया कॉलेज, गया की एनसीसी इकाई द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी अधिकारी (CO) पंकज कुमार कीर्तिचक्र के कुशल नेतृत्व में किया गया है।
इस अवसर पर एएनओ व राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय तिवारी ने एनसीसी कैडेटों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का विस्तृत परिचय देते हुए उसमें निहित मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व—की महत्ता पर प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा कि संविधान केवल शासन संचालन का दस्तावेज नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की आत्मा और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों का आधार है। प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवा वर्ग, को संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन एवं व्यवहार में आत्मसात करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में गया कॉलेज, गया के संरक्षक एवं प्राचार्य ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक चेतना तथा राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने एनसीसी कैडेटों को अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति के साथ संविधान के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया है।
इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा संविधान के मूल सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। इस आयोजन ने कैडेटों के बीच लोकतांत्रिक चेतना, नागरिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया है।
10
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *