माता-पिता के प्रति श्रद्धा सनातन संस्कृति का मूल तत्व : डॉ प्रेम कुमार

Live News 24x7
4 Min Read

बारून में समाजसेविका एवं शिक्षाविदुषी अरुण लता सिन्हा की प्रतिमा का अनावरण

विधानसभाध्यक्ष , पूर्व सांसद एवं विधायक समेत कई हस्तियां हुई समारोह में शामिल

औरंगाबाद। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कहा है कि माता-पिता के प्रति श्रद्धा भारतीय सनातन संस्कृति का मूल तत्व और और हमारी संस्कृति में पितृ ऋण चुकाना पुत्र का दायित्व है । डॉ. कुमार ने रविवार की रात औरंगाबाद जिले के बारून में प्रख्यात समाजसेविका अरुणलता सिन्हा की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय अरुणलता सिन्हा के पुत्रों कमल किशोर और श्रीराम अम्बष्ट के पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए योगदान की भी चर्चा की।

डॉ कुमार ने कहा कि समाज के लिए अच्छा करने वाले लोगों को हमेशा याद किया जाता है । उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद , राष्ट्रहित सर्वोपरि है और इसके बाद समाज सेवा । उन्होंने लोगों से राष्ट्र – समाज के लिए बेहतर करने की अपील की । पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकार कमल किशोर – श्रीराम अम्बष्ट द्वारा अपने स्मृतिशेष माता-पिता की प्रतिमा का स्थापना किया जाना एक प्रशंसनीय कार्य है और, इस प्रकार उन्होंने अपने जन्मदाताओं को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय लाला शंभूनाथ और स्वर्गीय अरुणलता सिन्हा का परिवार पत्रकारिता, प्रशासन, चिकित्सा, तकनीकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और इस परिवार को यह प्रेरणा अपने माता-पिता से मिली है। पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार सिंह ने भी स्व अरुणलता सिन्हा को श्रद्धांजलि दी तथा उनकी प्रेरणा से उनके परिवार के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की चर्चा और उपलब्धियां की चर्चा की। रफीगंज के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि आज के दौर में जब मूल्य का पतन हो रहा है ऐसी स्थिति में कमल किशोर और श्रीराम अम्बष्ट द्वारा अपने माता-पिता को ऐसा सम्मान दिया जा रहा है।

समाज को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम को नगर परिषद के अध्यक्ष उदय प्रसाद गुप्ता, रेडक्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए स्व अरुणलता सिन्हा के पुत्र एवं राज्य के वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर ने अपनी मां अरुणलप्ता सिन्हा और अपने पिता लाला शंभूनाथ के जीवन का वर्णन किया और उनसे मिले मार्गदर्शन की चर्चा करते हुए कहा कि उनका पूरा परिवार इन दोनों के आदर्शों पर चल रहा है और समाज को हमेशा इस परिवार ने कुछ देने की कोशिश की है। कार्यक्रम का संचालन देश के मशहूर संचालक शंकर कैमूरी ने किया।

मौके पर जदयू नेता विश्वनाथ सिंह, अधिवक्ता संघ के महासचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, ऑल इंडिया हॉकर्स फोरम के राष्ट्रीय सचिव इरफान अहमद फातमी, लोक अभियोजक अजय कुमार संतोष, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू, पत्रकार प्रेमेंद्र मिश्र, डॉ चंदन कुमार , डॉ निर्मल कुशवाहा, पूर्व प्रधानाध्यापक राम प्रसाद सिंह, हजारी सिंह, अनिल टाइगर, अनिल यादव, विभूति नारायण पांडेय, सुरेन्द्र कुमार सिंह, उपेन्द्र यादव, मिथिलेश दीपक अभिषेक कुमार, राजकिशोर गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, बीके श्रीवास्तव, मैकू राम, प्रकाश सिन्हा, डॉ वैभव श्रीवास्तव, डॉ स्वदीप श्रीवास्तव , भूपेन्द्र सिंह, कौस्तुभ, साकेत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

26
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *