नीतीश काल का हुआ अंत, नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी

Live News 24x7
3 Min Read

Live News 24×7 के लिए कैलाश गुप्ता।

बिहार की राजनीति में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. नीतीश कुमार ने राजभवन में अपना इस्तीफा सौंप दिया है. अब लगभग दो दशक के बाद बिहार में बड़ा सियासी परिवर्तन होने जा रहा है, जब बिहार के सीएम नीतीश कुमार नहीं होंगे. अब बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा.

बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. इस बीच उपेन्द्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, नयी जवाबदेही के लिए सम्राट चौधरी को बहुत-बहुत बधाई और ढ़ेरों शुभकामनाएं.

नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, “…हमने तय किया था कि मैं अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ दूंगा, और इसलिए, आज की कैबिनेट बैठक के बाद, मैं राज्यपाल से मिला और उन्हें अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया. अब नई सरकार यहां का काम देखेगी. नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा. आगे भी बहुत अच्छे काम होंगे, और बिहार बहुत आगे बढ़ेगा.”

नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद नीतीश कुमार तय समय पर लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने राज्यपाल से अपनी कैबिनेट को भंग करने की सिफारिश की। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के बाद आखिरकार नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। तय समय पर नीतीश कुमार एनडीए नेताओं के साथ लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना कैबिनेट भंग करने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। इससे पहले सम्राट चौधरी पार्टी के बड़े नेताओं के साथ सीएम हाउस पहुंचे।

उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान के अलावा विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।एनडीए नेताओं के साथ नीतीश कुमार लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन को इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश कुमार के इस्तीफा सौंपने के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कुछ ही घंटों के बाद यह साफ हो जाएगा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

 

 

126
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *