फोटोग्राफी एसोशिएशन के सम्मेलन में 150 नए सदस्यों को फोटोग्राफर एसोसिएशन में जोड़ा गया

Live News 24x7
2 Min Read

गया जी। बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन गया जी में नवीकरण पहचान पत्र महोत्सव का आयोजन किया गया है । जिसमें प्रत्येक वर्ष नए सदस्यों की पहचान पत्र बनाया जाता है और पुराने सदस्यों के कार्ड को नवीकरण किया जाता है या प्रत्येक वर्ष संगठन के द्वारा किया जाता है ।

आज इस आयोजन में तकरीबन 200 सदस्यों ने हिस्सा लिया और तकरीबन 150 नए सदस्यों को बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन में जोड़ा गया है इसमें चार नए कोर कमेटी सदस्य भी जुड़े जिनका नाम है विशाल कुमार विकास कुमार रवि कुमार और अखिलेश कुमार।

इस बैठक में फोटोग्राफर समाज के उत्थान के लिए सभी के साथ बैठकर विचार विमर्श किया गया है एवं हमारा समाज कैसे आगे बढ़े हमारा व्यवसाय कैसे आगे भर उसे पर भी चर्चा की गई है।

इस बैठक में बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन के मगध जोनल प्रभारी अमित कुमार उर्फ मुन्ना संगठन के संरक्षक विजय कुमार बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजू शर्मा सचिव अवनीत कुमार उर्फ लंबू कोषाध्यक्ष रोबिन कुमार संयुक्त सचिव सुमित कुमार उर्फ गुड्डू मीडिया प्रभारी मनीष एवं उपाध्यक्ष गौतम जी के साथ हमारे कोर कमेटी के सदस्य सुरेश, रवि, राजू, राकेश, पवन एवं हमारे संगठन के सभी सदस्य गण उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया है।

33
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *