मॉरीशस के राष्ट्रपति ने डाॅ.नूतन की गायिकी की भूरि- भूरि प्रशंसा की
कल की सुरमई शाम के मुख्य अतिथि होंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री
पारंपरिक भारतीय लोक कलाओ के रस – प्रवाह से मजबूत होंगे मॉरीशस व भारत के संबंध : डाॅ.नूतन
Live News 24×7 के लिए कैलाश गुप्ता।
मोतिहारी / मॉरीशस। अपनी स्वर लहरियो की बदौलत देश – दुनिया मे भारतीय कलाओ के परचम लहरा रहीं राष्ट्रपति अवार्डी, भारत की लोक – संस्कृति की राजदूत व चंपारण की बेटी डाॅ. नीतू कुमारी नूतन शुक्रवार से तीन दिनो तक मारीशस मे सुरो की रसवर्षा कर इस पावन भूमि को गुलजार कर रही हैं।

मॉरीशस मे बिहार दिवस समारोह के अवसर पर हाई कमीशन मारीशस व भारत तथा बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित इस तीन दिवसीय ( दिनांक 20 से 22 मार्च तक ) सांस्कृतिक समारोह मे डाॅ.नूतन को लोक कला के क्षेत्र मे बिहार से अकेले प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा गया है। बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव प्रणव कुमार भी इस यात्रा मे डाॅ.नूतन के साथ मारीशस गए हैं।

शुक्रवार से प्रारंभ इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक सत्र के प्रथम दिन मारीशस के राष्ट्रपति धर्म गोखूल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। जहाॅ उन्होंने डाॅ.नूतन द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना, बिहार – भारत दर्शन गान एवं पारंपरिक छठ गीत के विभिन्न स्वरुपो का दर्शन व भरपूर रसास्वादन भी किया।

मॉरीशस के राष्ट्रपति ने डाॅ.नूतन की गायिकी की भूरि- भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा बिहार दिवस के मौके पर आयोजित इस सांगीतिक आयोजन से भारत- मारीशस के बीच के सांस्कृतिक रिश्ते और भी मजबूत होंगे।
आज दूसरे दिन डाॅ. नूतन माई के पचरा से अपने कार्यक्रम का आगाज कर रही हैं, फिर वे चैती, झूमर, बिम्बो गीत के अलावा पारंपरिक छठ गीत भी प्रस्तुत करेंगी।
कल यानि समापन समारोह का उद्घाटन मारीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम करेगे।
इस अवसर पर डाॅ.नूतन भारत, बिहार एवं खासकर चंपारण की मिट्टी से जुड़ी पारंपरिक लोक कलाओ के विभिन्न रंगो को अपने स्वर मे पीरो कर नये अंदाज मे परोसेंगी।
भारत सरकार के संगीत नाटक अकादमी द्वारा नमित ‘राज्य कला गुरु’ डाॅ.नूतन ने अपनी इस यात्रा के लिए मॉरीशस, भारत एवं खासकर बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मारीशस सरकार ने इस पावन अवसर पर हमें आमंत्रित कर भारतीय कला – संस्कृति के साथ – साथ मुझे भी गौरवान्वित किया है। डाॅ.नूतन ने कहा कि मारीशस एवं भारत के बीच वर्षो पुराना अटूट, मधुर व साँस्कृतिक संबंध है।
डाॅ.नूतन ने कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर मारीशस की इस महान भूमि पर उनके द्वारा भारतीय लोक कलाओ के रस- प्रवाह से दोनों देशो के बीच मधुर संबंध और भी मजबूत होंगे।
116
