महिला सिपाही का डर्टी पिक्चर : कमरे में आपत्तिजनक हालत में थी बॉयफ्रेंड के साथ पति ने पकड़ा

Live News 24x7
2 Min Read

बिहार के दरभंगा जिले से खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां बिरौल थाना में तैनात एक महिला सिपाही और मधेपुरा पुलिस बल के एक पुरुष सिपाही को महिला के पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद पीआर बॉन्ड पर रिहा किया।

मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिला पुलिस बल की महिला सिपाही वर्तमान में बिरौल थाने में पदस्थापित है। वहीं, मधेपुरा पुलिस का सिपाही भी वर्तमान में यहीं ड्यूटी पर तैनात था। गुरुवार को महिला सिपाही के पति और परिजनों ने दोनों को एक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया। परिजनों ने तुरंत दोनों को कमरे में बंद कर दिया और घटना की सूचना बिरौल थानाध्यक्ष को दी।

महिला सिपाही के पति ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का उक्त सिपाही के साथ काफी समय से अवैध संबंध चल रहा था। विभाग के भीतर भी दोनों के बीच के रिश्तों को लेकर चर्चाएं आम थीं। गुरुवार को संदेह होने पर पति ने नजर रखी और आखिरकार दोनों को एक साथ पकड़ लिया।

वही घटना की सूचना पर पहुंची बिरौल पुलिस ने दोनों सिपाहियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, थाने में हाई वोल्टेज ड्रामे और कई पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद देर शाम दोनों को पीआर बॉन्ड भरवाकर रिहा कर दिया गया।

वह इस मामले में बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणी ने बताया कि सूचना मिलते ही दोनों सिपाहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। फिलहाल उन्हें पीआर बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया है। मामले की पूरी रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है। उनके दिशा-निर्देशों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

252
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *