मुजफ्फरपुर मे कार और ट्रक मे भीषण टक्कर, कार सवार चार लोग हुए घायल

Live News 24x7
1 Min Read

खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है जहां जिले के सकरा थाना इलाके के मुसहरी राम टावर के पास एक ट्रक और कार मे भीषण टक्कर हो गई। आपको बता दे कि टक्कर के बाद कार करीब 20 फ़ीट गड्ढे मे गिर गई वही इस हादसे में ट्रक भी पलट गई. घटना मे कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हे आनन फानन मे अस्पताल मे भर्ती कराया गया हैं.

बताया जा रहा हैं कि मुजफ्फरपुर के सुमेरा से कार से लकवाग्रस्त मरीज को इलाज के लिए लेकर समस्तीपुर के चकबाखेर जा रहें थे, तभी सकरा थाना क्षेत्र के मुशहरी टावर के नजदीक सामने से आ रही ट्रक से कार टकरा गई, जिसमे कार गड्ढे मे पलट गई, जिसमे कार सवार  सुलेखा देवी, सुरेश पासवान, रविरंजन कुमार और हरि किशोर घायल हो गये, जिन्हे रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां से लोगो की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो के सहयोग से घायलों को बाहर निकाला,  वही सकरा थाने ने दोनों गाड़ियों को सुरक्षा के लिए एक चौकीदार की देखरेख में छोड़ दिया है।

152
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *