छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट की सफाई कराई जा रही है।- सशक्त स्थाई समिति सदस्य मनोज कुमार

Live News 24x7
2 Min Read
  • मल्लाह टोली छठ घाट पर सफाई अभियान तेज, पोकलेन और जेसीबी से हटाए जा रहे जंगली पौधे
मानपुर   छठ महापर्व को लेकर मानपुर के वार्ड संख्या 50 स्थित फल्गु नदी के मल्लाह टोली छठ घाट पर साफ-सफाई और तैयारियों का काम तेज कर दिया गया है। बुधवार को घाट का निरीक्षण करने पहुंचे वार्ड 50 के पार्षद प्रतिनिधि पंकज सिंह एवं वार्ड 51 के पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य सह भाजपा नेता मनोज कुमार ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने घाट की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए संबंधित कर्मियों के साथ मिलकर काम कराया है। पार्षद मनोज कुमार ने बताया कि छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट की सफाई कराई जा रही है। पोकलेन और जेसीबी मशीन की मदद से घाट पर उगे जंगली पौधों को हटाया जा रहा है। वहीं, नाली के गंदे पानी को अंडरग्राउंड पाइप के माध्यम से पार कराने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से छठ व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था के साथ सुरक्षा के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। मनोज कुमार ने कहा कि चारों घाटों की तैयारियों पर लगातार नजर रखेंगे और छठ महापर्व तक स्वयं घाट पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हों।
 इस मौके पर उपस्थित दिलीप कुमार, जितेंद्र साहनी, राजेश साहनी, गणेश साहनी,चुन्नू मालाकार, मोहन केवट,विकास कुमार, झुन्नु कुमार सहित कई लोग मौजूद रहें हैं।
17
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *