क्रिसमस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक वर्मा       

मोतिहारी : नगर में संचालित दो महत्वपूर्ण चर्च मे क्रिसमस डे का आयोजन बड़े ही श्रद्धा भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया । दोनों चर्च में उत्सव का माहौल रहा ।बरियारपुर स्थित चर्च को बहुत ही सुंदर विद्युत से सजाया गया था। चर्च परिसर में यीशु मसीह की झांकी सजी थी ,प्रार्थना भवन में विधिवत सभी लोगों सुबह सभी ने प्रार्थना किया उसके बाद मोमबत्ती जलाई गई तथा दिनभर वहाभीड़ लगी रही ।चर्च के बाहर मुख्य पथ के किनारे काफी दुकानें सजी थी ,जिलेबिया छानी जा रही थी एवं बच्चों के सांताक्रुज टोपी की बिक्री जमकर हुई। चारों तरफ झूले लगे हुए थे और सभी धर्म के लोगों का वहां आना-जाना दिन भर लग रहा। एक उत्सव का नजारा था, और काफी चहल पहल थी। नगर के पूर्वी भाग में अवस्थित  1903 में स्थापित चर्च मे भी काफी रौनक थी  वहां से जुड़े  हुए भाई-बहन आते रहे तथा आसपास के गांव के भी लोग वहां आए और यीशु मसीह के इस महान पर्व मे अपनी भागीदारी दी ।चर्च के मुख्य डॉक्टर स्टीफन ने बताया कि यह चर्च जिले का सबसे पुराना चर्च है और यहां  लोग बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ प्रार्थना कर  त्यौहार मनाया ।सामूहिक भोज का भी आयोजन हुआ था।चर्च के कैंपस  में काफी बच्चे बैलून लिए उछल कूद मचाये थे। इस चर्च के कारण ही वहां के चौक का नामकरण मिशन चौक पड़ा और आसपास के गांव में काफी लोगों ने क्रिश्चियन धर्म को  ब्रिटिश हुकूमत के समय स्वीकार किया था।पहले उन लोगों ने का जीवन काफी अभाव में था और अभी वे लोग काफी संपन्न है।  चर्च के बगल में ही स्नेहा सदन है जहां  सामाजिक कार्य संचालित होता है।
26
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *