191वा मुफ्त साप्ताहिक भोजन वितरण

Live News 24x7
1 Min Read

अशोक  वर्मा

मोतिहारी : अन्नपूर्णा रसोई की मुफ्त191 वी साप्ताहिक भोजन वितरण स्टेशन  परिसर मे किया गया। देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम सेवा परिषद और सीता देवी ओंकार नाथ जालान सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक शनिवार को मुफ्त भोजन वितरण होता है।  संस्था इसे मानवीय  सेवा के रूप मे 191 सप्ताह से लगातार करती आ रही है।आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों के पेट भरने की सेवा एक मिशन के तहत हो रही है।इस सेवा का नाम  मिशन अन्नपूर्णा रसोई दिया गया है।! इस सेवा में जरूरतमंद, टेंपो चालक, रिक्शा चालक ,आमजनता, यात्री ,रोजमर्रा की मजदूरी करने वाले मजदूर आदि लोगों के बीच निशुल्क भोजन वितरण किया जाता है ।शनिवार को बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर 191वा आयोजन सेवा के रूप में किया गया !  सेवा कार्य को सफल बनाने में सीता देवी ओंकार नाथ जालान सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष आजीवन सहयोगी विनोद जालान, मिशन अन्नपूर्णा रसोई के संचालक सामाजिक कार्यकर्ता राम भजन , गुड्डू कुमार रविंद्र कुमार आदि लोग  रहे।

30
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *