मेहसी
अशोक वर्मा।
सर्वोदय +2 उच्च विद्यालय जाहिंगरा पिपरा में कक्षा 11वीं की अर्ध वार्षिक परीक्षा का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्म प्रकाश चौधरी की देखरेख में हुआ। परीक्षा का संचालन वरीय शिक्षक सत्य प्रकाश साहनी, विनय कुमार एवं अनूप कुमार की निगरानी में किया गया।
परीक्षा के प्रथम दिन पहली पाली में भौतिकी, उद्यमशीलता, दर्शनशास्त्र एवं गणित विषयों की परीक्षा ली गई, जबकि दूसरी पाली में रसायनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, लेखांकन एवं जीव विज्ञान विषयों की परीक्षा संपन्न हुई। सभी विषयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति संतोषजनक रही।
प्रधानाध्यापक धर्म प्रकाश चौधरी ने बताया कि परीक्षा दोनों पालियों में कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा संचालन में शिक्षक धनंजय कुमार (भूगोल), विनय कुमार (इतिहास), अनूप कुमार (सामाजिक विज्ञान), मुहम्मद हारिस (उर्दू), नीतू कुमारी (ईपीएस), शोभा कुमारी (हिंदी), मीरा कुमारी (गृह विज्ञान), जितेंद्र कुमार (अर्थशास्त्र), अरुण कुमार (मनोविज्ञान), नेहा कुमारी (गणित), कुंदन कुमार गोस्वामी (संगीत शास्त्र), शकील अहमद अंसारी (उर्दू) एवं राजकिशोर (वनस्पति शास्त्र) ने सक्रिय सहयोग करते हुए अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन किया।
23