बुलडोजर राज के खिलाफ भाकपा माले ने किया जनसंवाद

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक  वर्मा
मोतिहारी :  सुप्रीम कोर्ट की सुझाव और आदेश  बिहार सरकार नहीं  मान  रही है दलित -गरीबों की बस्तियों पर बुलडोजर करवाई का भाकपा माले भर्त्सना करता है।माले ने आम जनता से  डटकर विरोध करने का आह्वान किया।
 आज बनकटवा अंचल के गोला पकड़िया गांव में राज्य सरकार की बुलडोजर अभियान के खिलाफ दलित- गरीबों की बस्तियां को बचाने की समर्थन में जनसंवाद आयोजित की गई!
जिसमें सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण गरीब लोग शामिल हुए!
 जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल ग्रामीण गरीबों की ठंडी की मौसम में उनके दुख- दर्द को सुना- समझ गया!
संबोधित करते हुए भाकपा-माले लिबरेशन के जिला सचिव प्रभुदेव यादव ने ऐलान किये!
 देश और बिहार राज्य संविधान से चलेगा! प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री एवं  गृह मंत्री के मन से नहीं !
भाजपा गठबंधन सरकार की आदेश पर दलित- गरीबों की बस्तियों पर बुलडोजर करवाइए का डटकर विरोध करें! विधानसभा चुनाव के दौरान₹10000 की पैकेज और अब बुलडोजर नहीं चलेगा! बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए राज्य सरकार/जिला प्रशासन भूमिहीन- गरीबों को उजाड़ने/ भागाने की  करवाई बंद करें! नहीं तो हम सभी चंपारण वासी एकजुट होकर सड़कों पर उतरेंगे! आंदोलन की आवाज बनेंगे!
जिला कमिटी सदस्य रूपलाल शर्मा ने कहा-जो गरीब जहां बसे हैं उन्हें रहने दिया जाए, बुलडोजर नहीं उन्हें पर्चा दिया जाए हमारी मांग संवैधानिक है
जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता सिकंदर प्रसाद ने किया!
इसके अलावे ग्रामीण लोगों में मुख्य रूप से चंद्र दास, मोहम्मद मुन्ना, रामधारी पासवान, चंद्रदेव राम, हरेंद्र पासवान, सुकेश दास, पृथ्वी पासवान, मुनीर भगत, अखिलेश पटेल, श्यामचंद कुमार, शिव पासवान, राधिका देवी शामिल थे!
जन संवाद में बुलडोजर राज के खिलाफ डटकर विरोध करने और गांव- गांव में जनसंवाद चलाने का संकल्प लिया गया!
18
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *