हंसराज कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी एवं दिल्ली की  संस्था “वयम” ने मनाया चंपारण  निवासी देश के प्रख्यात शायर” डॉ शकील मोईन के साहित्यिक योगदान के पांच दशक”का उत्सव।

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा 
मोतिहारी : दिल्ली विश्व  विधालय के हंसराज कॉलेज एवं वयम संस्था ने देश के जाने माने शायर मोतिहारी निवासी डॉक्टर शकील  मोईन के जन्म दिन के अवसर पर 10 दिसंबर को उनके साहित्यिक  सेवा के पांच दशक के उपलक्ष्य मे कालेज के सभागार मे किया भव्य सम्मान समारोह।समारोह मे अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर डा शकील मोईन का सम्मान किया गया।
हंसराज कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रमा जी एवं वयम के अध्यक्ष श्री नरेश शांडिल्य (Member,Indian film sensor Board) एवं श्री ताराचंद नादान, श्री अनिल मीत, श्री शशिकांत जी वयम के पदाधिकारियों ने, हंसराज कॉलेज के सुसज्जित और आकर्षक सभागार में, कवियों/श्रोताओं की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सम्मानित किया।
श्री नरेश शांडिल्य जी ने डॉ शकील मोईन के जीवन और उनकी रचनाओं पर अपना सारगर्भित संबोधन दिया!
डॉ शकील मोईन ने अपने संबोधन में अपने पचास वर्षों के साहित्यिक सेवाओं और अपनी ग़ज़लों को श्रोताओं को सुनाया तथा इतनी आत्मीयता से जन्मदिन मनाने के लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया!
दूसरे सत्र में यादगार कविसम्मेलन हुआ जिसमें दिल्ली और NCR से आए 35 कवियों ने अपनी लाजवाब रचनाएं सुनाईं!
कार्यक्रम संयोजक ताराचंद नादान और शशिकांत जी थे!
कार्यक्रम समन्वयक शाज़िया और शाइस्ता थीं!
40
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *