स्वास्थ्य, सेवा और सजगता के संदेश के साथ उमड़ी जनभागीदारी

Live News 24x7
2 Min Read
गयाजी में रूपांतरण यात्रा का भव्य स्वागत, सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान
गया जी।आरसीएम की राष्ट्रव्यापी रूपांतरण यात्रा का गयाजी शहर में गुरुवार को जोरदार स्वागत हुआ है। गया कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य और सेवा को समर्पित गतिविधियों में हिस्सा लिया है। विशेष रूप से रक्तदान शिविर ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें सैकड़ों युवाओं, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया है। यात्रा के गया आगमन पर मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा अध्यक्ष डा.प्रेम कुमार एवं विशिष्ट अतिथि टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम स्थल पर नागरिकों ने यात्रा के उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली, सेवा भावना और जागरूक समाज का समर्थन करते हुए उत्साहपूर्ण भागीदारी दर्ज कराई है। आरसीएम के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ छाबड़ा ने कहा कि रूपांतरण यात्रा का गया में मिला अभूतपूर्व समर्थन लोगों के भीतर बढ़ती सामाजिक जिम्मेदारी और स्वास्थ्य के प्रति सजगता को दर्शाता है। उनका कहना था कि यात्रा द्वारा जगाई गई यह सकारात्मक ऊर्जा आगे भी समाज में नई प्रेरणा बिखेरती रहेगी। गयाजी में हुई भारी उपस्थिति और सैकड़ों लोगों द्वारा किए गए रक्तदान ने साबित किया कि समाज सेवा के प्रति शहर के लोगों में गहरी संवेदनशीलता है।
16
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *