पटना : देश के प्रख्यात समाजवादी चिन्तक, डॉ० राम मनोहर लोहिया के सहयोगी मैनकाइंड पत्रिका के सम्पादक एवं दो दर्जन से ज्यादा पुस्तकों के लेखक स्व० सच्चिदानन्द सिन्हा की 98 वर्ष की उम्र में पिछले दिनों निधन होने के पश्चात् उनके स्मृति में “सच्चिदानन्द सिन्हा स्मृति सभा’’ का दिल्ली में आयोजन किया गया है जिसमे शामिल होंगे युवा समाजवादी विचारक व लेखक राम पुकार सिन्हा
नई दिल्ली के राजेंद्र भवन, दीनदयाल मार्ग में 04 दिसंबर 2025 को शाम 04 बजे से आयोजित इस स्मृति सभा में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के समाजवादी चिन्तक, लेखक व जन आन्दोलन से जुड़े समाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे | बिहार से भी अनेको साहित्यकार, पत्रकार, लेखक व समाजवादी विचारधारा से जुड़े बुद्धिजीवीगण शामिल होंगे |
भवदीय,
(राम पुकार सिन्हा)
256