डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई स्वास्थ्य विभाग की जिला समन्वय समिति की बैठक

Live News 24x7
2 Min Read
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता के लिए लोगों को करें जागरूक
जिले में नियमित टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने पर जोर
जल्द ही जिले भर के स्वास्थ्य केन्द्रो की होगी निगरानी
मोतिहारी
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गईं जिसमें सिविल सर्जन, जिला वेक्टर नियंत्रण पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रखंडो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, जिला स्वास्थ्य समिति के साथ ही पार्टनर्स एजेंसी डब्लूएचओ, यूनिसेफ़, पिरामल, सिफार व अन्य के जिला प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए जिलाधिकारी ने नाईट ब्लड सर्वें में सभी को सहयोग कर जन जागरूकता की बात की। वहीं उन्होंने सीएस, डीभीडीसीओ से फाइलेरिया के साथ ही कालाजार, पल्स पोलियो अभियान की विस्तृत जानकारी पी पी टी के माध्यम से लीं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों व नियमित टीकाकरण की जानकारी लेते हुए केसरिया, कल्याणपुर, संग्रामपुर के प्रभारी को कार्यों में गति लाने व डाटा के स्तर में सुधार की बातें कहीं। उन्होंने कहा की जिले में नियमित टीकाकरण की रफ्तार बढ़नी चाहिए, बच्चों व उनकी माताओ की नियमित देखभाल हो, जल्द ही जिले भर के स्वास्थ्य केन्द्रो की निगरानी होगी मामले में कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। डीवीडीसीओ डॉ शरत चंद्र शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।सीएस ने बताया की जिले के सभी प्रखंडों में 10 फ़रवरी से शुरू हो रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम में बारे में लोगों को जागरूक करें।फाइलेरिया (हाथी पाँव) रोग से बचाव को निर्धारित आयु वर्ग के लोगों को दवा का सेवन कराना जरूरी है।
मौके पर सीएस,आईसीडीएस, जीविका सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी, भीडीसीओ, पीसीआई, पिरामल, सिफार के जिला प्रतिनिधि व अन्य लोग उपस्थित थे।
46
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *