Live News 24x7
2 Min Read
तिरहुत प्रमंडल को एफपीएलएमआईएस पोर्टल पर नंबर वन बनाने का निर्देश
​मुजफ्फरपुर
परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति देने के उद्देश्य से शनिवार को शहर के एक निजी होटल प्रमंडल स्तरीय परिवार नियोजन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पीएस आई इंडिया के सहयोग से तिरहुत प्रमंडल की क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई द्वारा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अपर निदेशक (आर ए डी) महोदया ने की।
​​समीक्षा बैठक में तिरहुत प्रमंडल के छह जिलों मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हुए। इनमें सिविल सर्जन, एसीएमओ, डीसीएम और प्रत्येक जिले से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी) और प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम) उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, प्रमंडल के आरपीएम, आरएएम, आरएम एंड ई, आरडीडी, डीएसी और सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया के मैनेजर प्रोग्राम तथा सीनियर मैनेजर प्रोग्राम ने भी भाग लिया।
​बैठक के दौरान, स्वास्थ्य विभाग और पीएसआई इंडिया के प्रबंधकों ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से परिवार नियोजन के विभिन्न संकेतकों पर जिलेवार उपलब्धि की गहन समीक्षा की।मुख्य रूप से ​पुरुष नसबंदी, ​महिला बंध्याकरण, पीपीआईयूसीडी और अंतरा इंजेक्शन पर समीक्षा की गई।
एफपीएलएमआईएस पोर्टल पर विशेष जोर:
आरएडी महोदया ने एफपीएलएमआईएस पोर्टल के उपयोग और डेटा एंट्री पर विशेष चर्चा की। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि इस पोर्टल पर अधिकतम ध्यान केंद्रित करें, ताकि तिरहुत प्रमंडल को पूरे राज्य में नंबर वन के स्थान पर लाया जा सके। उन्होंने सभी सिविल सर्जनों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी के मामलों में प्रमंडल बेहतर प्रदर्शन करे।
​अंत में  परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी जिलों के दो-दो प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों और प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरकों को सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, परिवार नियोजन कार्यक्रम में बेहतरीन तकनीकी सहयोग प्रदान करने के लिए पीएसआई इंडिया के सभी समन्वयक को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
46
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *