रामगढ़ के देवहलिया विद्यालय में जांच के दौरान खुली पोल, मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी और 150 बच्चों की उपस्थिति में अंतर

Live News 24x7
2 Min Read

कैमूर -(रामगढ़): सरकारी विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के दावों के बीच कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। शिक्षा विभाग की सघन जांच में मध्य विद्यालय देवहलिया में मध्यान्ह भोजन योजना और विद्यालय की व्यवस्था से जुड़ी कई अनियमितताएं उजागर हुईं। कहीं बच्चों की उपस्थिति और भौतिक सत्यापन में भारी अंतर मिला, तो कहीं भोजन बनाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए। इस जांच ने विद्यालयों में सरकारी योजनाओं के संचालन को लेकर गंभीर चर्चा छेड़ दी है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी कैमूर, भभुआ एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामगढ़ के संयुक्त निरीक्षण में रामगढ़ प्रखंड के कई विद्यालयों की जांच की गई। इनमें मध्य विद्यालय दहरक, मध्य विद्यालय देवहलिया, नवभारत उच्च माध्यमिक विद्यालय देवहलिया तथा मॉडल स्कूल देवहलिया शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान मध्य विद्यालय देवहलिया में मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन में भारी गड़बड़ी सामने आई। विद्यालय में छात्रों की दर्ज उपस्थिति और भौतिक सत्यापन के दौरान लगभग 150 बच्चों का अंतर पाया गया। यह अंतर जांच का प्रमुख विषय बना।

वहीं, विद्यालय में मध्यान्ह भोजन लकड़ी और गोइठा पर बनाते हुए पाया गया। कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालय की रंगाई-पुताई का कार्य भी पूर्ण नहीं था, हालांकि निरीक्षण के समय कार्य जारी था।

जांच के दौरान शिक्षिका प्रियंका सिंह द्वारा पाठ टीका नहीं लिखा पाया गया। इसके अलावा विद्यालय में कुल पांच रसोइयों में से केवल तीन रसोइया ही उपस्थित मिलीं।

दूसरी ओर, मॉडल स्कूल देवहलिया के निरीक्षण में विद्यालय संचालित पाया गया और सभी शिक्षक उपस्थित मिले।

शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से विद्यालयों में उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन और शैक्षणिक व्यवस्था की निगरानी को लेकर सवाल उठे हैं। अब देखना होगा कि सामने आई अनियमितताओं के बाद संबंधित विद्यालय में व्यवस्था सुधारने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

11
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *