देवराहा बाबा आश्रम  मे सीताराम विवाहोतसव मनाया गया

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक वर्मा

मोतिहारी : मिथिला का कण कण खिला, जमाई राजा राम मिला। आज मिथिला नगरिया निहाल सखियाँ, चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया! जैसे वैवाहिक गीत राकेश कुमार की मंडली द्वारा विवाह पंचमी के अवसर पर श्री सीताराम विवाह उत्सव में देर रात्रि तक देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम में भक्त सुनकर झुमते रहे और जय श्री सीताराम का जय घोष से वातावरण गुंजायमान होता रहा! दोपहर 3:00 बजे देवरहा बाबा गुरुकुल आश्रम से दिव्य झांकी के साथ प्रभु श्री राम जी का बारात हाथों में निशान ध्वज लिए भक्त ढोल नगाड़ों पर झूमते हुए  आश्रम परिसर से निकली गई, जो कुवारी देवी चौक होते हुए अवधेश चौक पर राजा दशरथ के रूप में राजकिशोर मिश्रा और बारातियों का राजा जनक के रूप में इंजीनियर सरोज यादव ने अपने निवास स्थान पर आरती पूजन व पुष्प वर्षा कर बारातियों का माल्यार्पण और नाश्ता के साथ स्वागत किया गया! नगर भ्रमण करते हुए बारात वापस आश्रम परिसर में पहुंची जहां सरोज देवी ने परछन किया और सखियों ने मंगल गीत गया । राम जी से पूछे जनकपुर के नारी बता द बबुआ लोगवा देत काहे गारी ,जनकपुर में आई राम की बारात, दूल्हा बने राम रघुराई! सीताराम विवाह उत्सव में सम्मिलित हुए सभी बारातियों को आश्रम की ओर से स्वादिष्ट प्रसाद कराया गया और देर रात्रि तक विवाह संकीर्तन का भक्तों ने आनंद लिया वहीं आश्रम अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार रात्रि पूजा एवं मटकोर का कार्यक्रम आयोजित किया गया और इस अवसर पर 24 घंटे का श्री राम नाम संकीर्तन का आयोजन हुआ कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम सचिव डॉक्टर जय गोविंद प्रसाद कार्यक्रम संयोजक रंजन कुमार, विपुल शाह, सुगौली विधायक राजेश गुप्ता, सहसचिव राम भजन रंजीत कुमार कृष्ण कुमार, अशोक कुमार सिंह, पप्पू कुमार, सुधीर पांडे, नेहाल कुमार, विक्की कुमार ,अभिषेक कुमार ,आदि लोग लग रहे!

69
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *