स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति सिकरहना ने सेनानी धनेश्वर सिह के नाम 10 बजे 10 मिनट का कार्यक्रम  कर उन्हे श्रद्धापूर्वक याद किया।

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक वर्मा

ढाका :स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार  समिति द्वारा सेनानियो के सम्मान मे प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को देश भर मे  चलाये जा रहे  10 बजे 10 मिनट सेनानी के नाम कार्यक्रम  अंतर्गत सिकरहना समिति द्वारा ढाका के सिरौना गाव मे महान स्वतंत्रता सेनानी धनेश्वर सिंह को समर्पित कार्यक्रम  का आयोजन  किया गया।समिति के सिकरहना अनुमंडल  प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम मे काफी लोगो ने भाग लिया और महान सेनानी के चित्र  पर श्रद्धापूर्वक पुष्प  अर्पण  कर उन्हे नमन किया।अध्यक्षीय  भाषण  मे रविंद्र  सिह ने कहा कि 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन  मे धनेश्वर  बाबू की गिरफ्तारी हुई  थी और उन्हे लंबी सजा हुई  थी।बडहरवा लखनसेन मे चंपारण  सत्याग्रह  के समय बापू ने प्रथम पाठशाला खोली थी।पुरे इलाका के नवयुवको पर बापू का प्रभाव  पडा था, जब बापू ने 1942 मे करो या मरो का नारा दिया तो धनेश्वर बाबू ने भारत माता की जंजीर को काटने की लड़ाई  तेज कर दिए  और गिरफ्तार  हुए। कार्यक्रम  मे कई लोगो ने अपने विचार  व्यक्त  किए। शामिल  होनेवालो मे मुख्य रूप से सुनील कुमार  वर्मा, अविनाश  किशोर, मनोज कुमार  वर्मा, रौशन सिह,विक्की कुमार, प्रशान्त  रंजन एवं अन्य लोग थे।उपस्थित  सभी लोगो ने सेनानियो के परिकल्पना के राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।

33
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *