अशोक वर्मा
मोतिहारी : पूरा विश्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और बाबा ने ब्रह्मा बच्चों को यह निर्देश दिया है कि संपूर्ण परिवर्तन के पूर्व हर आत्माओ तक परमात्म अवतरण का संदेश पहुंच जाना चाहिए। इसी कड़ी में बाल गंगा ओमनिवास से तीन दिवसीय सनातन शिव संदेश यात्रा का शुभारंभ 28 जनवरी की सुबह 9:00 बजे होगा, उक्त बातें उत्तर बिहार की वरिष्ठ राजयोगिनी बीके मीना दीदी ने कहा। उन्होंने कहा कि शिव बाबा ने ब्रह्मा बाबा के तन का आधार लेकर ज्ञान और योग को नए सिरे से चयनित ब्रह्मा बच्चों में समाहित किया। 1936 मे उनके अवतरण के साथ 100 वर्ष के संगमयुग का शुभारंभ हुआ । परिवर्तन का अंतिम समय अब दिख रहा है ,नई दुनिया सामने खड़ी है। भारत का प्राचीन राजयोग एवं ईश्वरीय पढ़ाई अब अंतिम दौर में चल रहा है।राजयोग प्रशिक्षक वरिष्ठ भ्राता बीके अशोक वर्मा ने बताया कि सनातन आदि सनातन देवी देवता धर्म एक बार नए सिरे से स्थापित हो रहा है। शिव बाबा ने वर्तमान धर्मग्लानि के समय अवतरित होकर विश्व के 150 देशो में अपना सेवा केंद्र और पाठशाला खोल निमित्त टीचर के द्वारा ईश्वरीय ज्ञान दे रहे है। सारे सेंटर्स बाबा के हैं,वहा के निमित्त को बाबा ने बडी जिम्मेदारी दी है। बाबा ने कल्प पहले वाली आत्माओं को चुन- चुन कर निकाला है और नजदीक के अपने सेवा केन्द्रो पर निमित्त टीचरों के हवाले कर उन्हें संपूर्ण बनाने की जिम्मेदारी उन्हे थी है।जिन सेवा केंद्र की वहनों ने बाबा के कार्य को इमानदारी से किया वह आगे बढ़ गई और जिन लोगों ने मेरा तेरा किया वे पिछड़ती चली गई और धर्मराज की सजा की घेरे में आती गई। बीके अशोक वर्मा ने कहा कि अभी भी मौका है परमात्मा जो मुरली में कह रहे हैं उसे ही माने और उस पर चले साथ साथ अपनी कमी कमजोरी का गैलप करें। चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से आत्म मंथन भी करना है साथ साथ वंचित आत्माओं को ज्ञान भी देना है ।कहा कि यह यह तीन दिवसीय सेवा जो आरंभ हो रहा है यह बंद नहीं होने जा रहा है। गली-गली घर-घर हर आत्मा तक बाबा का संदेश पहुंचाना है ।अभी सबके लिए अवसर है कि परमात्मा से संबंध जोड़ अपना भाग्य बना सकते हैं।यात्रा प्रभारी बीके विभा एवं बीके करुणा ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ बाल गंगा स्थित वरिष्ठ ब्रह्माकुमार शशि भाई के ओम निवास से होगा ।यात्रा रघुनाथपुर बलुआ होते हुए राजा बाजार कचहरी चौक हवाई अड्डा क्षेत्र, चीनी मिल होते हुए जीरो माइल उच्च पथ तक पहुंचेगी वहां से यात्रा आगे बढ़ेगी। यात्रा में आध्यात्मिक प्रदर्शनी के द्वारा वरिष्ठ भाई-बहन परमात्मा “के संदेश को देंगे ।मोतिहारी के इतिहास में पहली बार इस तरह का बृहद आयोजन होने जा रहा है। उक्त अवसर पर यात्रा के प्रारूप तैयार करने वाले बीके अभिमन्यु भाई ने बताया कि मैंने स्वयं सभी स्थलों का निरीक्षण किया है और सभी जगह पर यात्रा सफलतापूर्वक जाएगा जहां उपयुक्त क्षेत्र के लोगों को परमात्मा का परिचय विस्तार से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा में मोतिहारी सेवा केंद्र, पतौरा पाठशाला, अरेराज ,सिकटिया, गायघाट, हरसिद्धि ,नरकटिया बहास आदि तमाम सेवा केंद्र एवं बी के पाठशाला से भाई-बहन शामिल होगे। प्रतिदिन यात्रा का समापन 4:00 बजे दिन में होगा।
17
