बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा आम जनता के लिए नोट एवं सिक्का विनिमय मेले का आयोजन

Live News 24x7
2 Min Read
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) जिला में कार्यरत बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। साथ ही, बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं तथा असली-नकली नोटों की पहचान पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य बैंकों द्वारा आम जनता को आसानी एवं त्वरित रूप से कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की सुविधा उपलब्ध कराना तथा नकली नोटों के प्रसार की रोकथाम किया जाना है।
इसके अतिरिक्त, आम जनता की सुविधा एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए कचहरी चौक दुर्गा मंदिर कैम्पस, मोतिहारी में नोट एवं सिक्का एक्सचेंज मेले का भी आयोजन किया गया। इन मेलों के माध्यम से जनता को सरलता से गंदे/कटे-फटे नोटों एवं सिक्कों के बदले जाने की सुविधा उपलब्ध कराई गयी। इस दौरान जनता को यह जानकारी दी गयी की गंदे/कटे-फटे नोटों एवं सिक्कों के बदले जाने की सुविधा हर बैंक शाखा में, बिना बैंक खाते के भी, समान रूप से उपलब्ध है, जिसका वे लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान आम नागरिकों के बीच नोट तथा सिक्का विनिमय सुविधा से संबन्धित नॉलेज कार्ड भी वितरित किए गए।
इन कार्यक्रमों ने बैंक कर्मियों तथा आम जनता को कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की प्रक्रिया समझाने, नकली नोटों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
20
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *