अशोक वर्मा
नोयडा : डॉ अंजू वर्मा मेमोरियल क्लिनिक में गणतंत्र दिवस पर झंडोतोलन के साथ बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया स्वतंत्रता सेनानी उतराधिकारी एवं क्लीनिक की डॉक्टर आभा वर्मा ने झंडो तोलन के बाद अपने संबोधन कहा कि बहुत त्याग और संघर्ष के बाद मिली आजादी को भविष्य मे सुरक्षित रखने और देश को एकता के सूत्र में बांधकर सुव्यवस्थित ढंग से विकसित करने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के परिकल्पना को साकर करने के लिए संविधान की रचना काफी मंथन करने के बाद हुई ।विश्व के बड़े-बड़े राष्ट्रों के संविधान का अध्ययन करने के बाद संविधान निर्माण कमेटी ने संविधान लिखा और 26 जनवरी 1950 में वह संविधान देश में लागू हुआ जिसके बदौलत आज राष्ट्र दिनों दिन विकास के मार्ग पर अग्रसर है ।डॉक्टर वर्मा ने कहा कि नए भारत ,चरित्रवान भारत एवं विकसित भारत के लिए हमें अपने सेनानियों को जरूर याद करना चाहिए क्योंकि उनके बदौलत ही देश आजाद हुआ ।उन्होंने पेंटिंग प्रतियोगिता पर कहा कि बच्चों के अंदर काफी प्रतिभा होती है ,आवश्यकता है उसे मौका देने की,ताकि वह उसको विकसित कर सके । गणतंत्र दिवस समारोह में क्लीनिक के सभी स्टाफ के साथ प्रकाश रंजन, अर्चिशा वर्मा एवं गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
19
