अशोक वर्मा
मोतिहारी : पिछड़ों एवं उपेक्षितों की लड़ाई लड़ने वाले, भ्रष्टाचारियों पर वेवाक टिप्पणी करने वाले स्पष्टवादी राजू बैठा राजद के जिला प्रवक्ता बनाए गए।
राष्ट्रीय जनता दल मोतिहारी पूर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष सह माननीय विधायक कल्याणपुर मनोज कुमार यादव जी के पहल पर यह महत्वपूर्ण जवाबदेही का पद राजू बैठा को मिला है ।प्रवक्ता का पद मिलने पर राजू बैठा ने बताया कि पार्टी के उम्मीद और विश्वास पर खरा उतरने का मै पूरा प्रयास करूंगा तथा जन जन के नेता गरीबों, पिछड़ों,दलितों के मसीहा लालू यादव जी का संदेश जन जन तक पहुंचाने का तथा युवा सम्राट तेजस्वी यादव के विजन को जन जन तक पहुंचाने का भरपूर प्रयास करूंगा । इस अवसर पर सुरेश साहनी जिला प्रधान महासचिव, जितेंद्र प्रसाद प्रदेश महासचिव व्यवसायिक प्रकोष्ठ राजद, लालाबाबू यादव जिला महासचिव सुजीत श्रीवास्तव अधिवक्ता जिला महासचिव युवा राजद, एवं अरुण कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष मौजूद थे। सभी लोगो ने बधाईया दी।
75
