महिला एवं बाल विकास निगम ने चलाया 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान

Live News 24x7
3 Min Read
मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण)। महिला एवं बाल विकास निगम अंतर्गत जिला हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ विमेन (DHEW) एवं होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर  के संयुक्त तत्वावधान में पूर्वी चम्पारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन निगम द्वारा चलाए जा रहे दस दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सेविका एवं ग्रामीण समुदाय के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक वीरेंद्र राम, जिला मिशन समन्वयक निधि कुमारी, कलस्टर कॉर्डिनेटर(HBCHRC) रितिका कश्यप, ब्लॉक कॉर्डिनेटर(NNM) विकास कुमार जेंडर विशेषज्ञ निर्भय कुमार के साथ-साथ WCDC की टीम मौजूद रही।
सभी वक्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण से संबंधित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कैंसर के शुरुआती लक्षण के बारे में बताया गया जिसमें मुख्यत ओरल ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों को अर्ली लिजन की पहचान कराई गई एवं सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन के बारे में बताया गया।  एवं इनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, महिला रोजगार योजना,मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, परवरिश एवं स्पॉन्सरशिप योजना, शताब्दी योजना, लेबर कार्ड,सामाजिक पुनर्वास योजना, वन स्टॉप सेंटर सह महिला हेल्पलाइन 181 सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ शामिल थीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज में प्रचलित कुरीतियों जैसे बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, लिंग आधारित भेदभाव एवं साइबर अपराध के खिलाफ लोगों को जागरूक किया।
साथ ही यह संदेश दिया गया कि महिलाओं और किशोरियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वावलंबन सुनिश्चित किए बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है।
बैठक में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद हुए।
बैठक में उपस्थित महिलाओं ने योजनाओं की जानकारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जागरूकता मिली है और भविष्य में वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी जिंदगी को बेहतर बना पाएँगी।
ग्रामीणों ने ऐसे कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता जताई, ताकि समाज में जागरूकता का दायरा और विस्तृत हो सके।
83
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *