‘प्यार’ तूने क्या किया… 700KM दूर से मिलने पहुंचा, युवती ने काट दिया प्राइवेट पार्ट; युवक की हालत गंभीर

Live News 24x7
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने एक तरफा प्यार में पागल आशिक का प्राइवेट पार्ट काट दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित युवक का कहना है कि दोनों के बीच बातचीत की शुरुआत सोशल मीडिया पर हुई थी, युवती ने ही उसे मिलने के लिए बुलाया था.

राजस्थान के रहने रंजीत और हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी. रंजीत का कहना है कि दोस्ती से शुरू हुई बात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. हम दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे. वहीं, युवती कहना है कि रंजीत उससे एक तरफा प्यार करता है. बीती रात रंजीत युवती से मिलने के लिए चोरी-छिपे राजस्थान से उसके गांव पहुंचा था. युवती का कहना है कि मिलने आया रंजीत उससे जजबरदस्ती करने लगा.

इस बीच युवती ने रंजीत पर हमला करते हुए उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. इस हैरतअंगेज मामले के सामने आने के बाद युवती के मोहल्ले में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई. गंभीर रुप से घायल रंजीत को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसको इलाज चल रहा है. हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र सिंह ने बताया कि पहली नजर में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है.

गंभीर रुप से घायल युवक रंजीत राजस्थान का रहने वाला है. वह युवती से मिलने के लिए हरदोई उसके गांव पहुंचा था, जहां पर यहां घटना घटी है. गंभीर हालत में कथित प्रेमी को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. मल्लावां पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है. पीड़ित प्रेमी रंजीत ने बताया कि उसकी मल्लावां क्षेत्र की रहने वाली युवती से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी. युवती ने उसे अपने घर मिलने के लिए बुलाया था. घर पहुंचने के बाद युवती ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला उसे काट दिया.

131
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *