CM नीतीश के नेतृत्व में बढ़ा सड़क संपर्क…सम्राट चौधरी ने दी भागलपुर, पूर्णिया और वैशाली की जानकारी

Live News 24x7
4 Min Read

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है. इसी का परिणाम है कि 2005 की तुलना में राज्य में बड़ी संख्या में पुल-पुलिया का निर्माण हुआ है और सड़कों का विस्तृत नेटवर्क तैयार किया गया है. इसी कड़ी में भागलपुर जिले के डोमनिया चौक से बाबूपुर भाया बाखरपुर पथ के छठे किलोमीटर पर एक उच्च स्तरीय आरसीसी पुल निर्माण की स्वीकृति दी गई है.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के डोमनिया चौक से बाबूपुर भाया बाखरपुर पथ के छठे किलोमीटर पर एक उच्चस्तरीय आरसीसी पुल निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है. यह पुल 6×21 मीटर आकार का होगा. पुल के साथ पहुंच पथ का भी निर्माण किया जाएगा. इस परियोजना पर कुल 2336.44 लाख (तेईस करोड़ छत्तीस लाख चौवालीस हजार) रुपये की लागत आएगी.

डिप्टी सीएम ने बताया कि निविदा की स्वीकृति मिलने के बाद जल्द से काम प्रारंभ किया जाएगा. परियोजना की जिम्मेदारी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को दी गई है. वर्ष 2025-26 में 1635 लाख रुपये से 70 फीसदी कार्य और 2026-27 में शेष 701.44 लाख रुपये से पूरा कार्य पूरा किया जाएगा. कार्य प्रगति की समीक्षा हर महीने की जाएगी.

उपमुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी है कि पथ प्रमंडल पूर्णियां के तहत एन.एच.-107 से काझी (कुल लंबाई 6.000 किमी) पथ चौड़ीकरण और मजबुतीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है. इस योजना की लागत 2261.70 लाख यानि बाईस करोड़ एकसठ लाख सत्तर हजार रुपये आएगी. पथ निर्माण विभाग से तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा. इसके क्रियान्वयन और खर्च की जिम्मेदारी पथ प्रमंडल पूर्णियां के कार्यपालक अभियंता को दी गई है.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन वाली एनडीए सरकार, सड़कों के बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है. यही वजह है कि बिहार में सड़कों का विशाल नेटवर्क तैयार हुआ है. हाल में ही सरकार ने पूर्णिया जिले के पथ प्रमंडल अंतर्गत एनएच-107 के चेथरीयपीर चौक से चम्पानगर भाया धनहरा, कुम्हारटोला, जंगैली, जगनी तक कुल 7.653 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की थी और अब इसी कड़ी में बाईस करोड़ एकसठ लाख सत्तर हजार रुपये की लागत से पूर्णिया में एन.एच.-107 से काझी पथ का चौड़ीकरण एवं मजबुतीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है.

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वैशाली पथ प्रमंडल-हाजीपुर के तहत गोरौलसोन्धोमथनामल (12.66 किमी) सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है. इस परियोजना पर कुल 1951.63 लाख यानि उन्नीस करोड़ इक्यावन लाख रुपये तिरेसठ हजार रुपये की लागत आएगी. सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण से स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आर्थिक-सामाजिक विकास को गति मिलेगी.

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन सरकार सूबे में सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. 2005 की तुलना में बिहार में विशाल सड़क नेटवर्क तैयार हुआ है. इसी कड़ी में वैशाली गोरौल-सोन्धो-मथनामल सड़क के चौड़ीकरण-मजबूतीकरण को स्वीकृति प्रदान की गई है. इस परियोजना के पूर्ण होने से वैशाली क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे.

72
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *