जिला पेंशनर समाज ने श्रद्धापूर्वक मनाया पंडित राजकुमार शुक्ला की 150 वी जयंती । 

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक वर्मा

मोतिहारी : जिला पेंशनर समाज  द्वारा स्थानीय पंडित राजकुमार शुक्ला पुस्तकालय में बड़े श्रद्धापूर्वक पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने पंडित शुक्ला के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया। सर्वप्रथम पेंशनर समाज के सचिव देवेंद्र सिंह एवं पुस्तकालय के उपाध्यक्ष बंशीधर प्रसाद ने पुष्प अर्पण किया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सचिव देवेंद्र सिंह ने कहा की चंपारण का नाम स्वतंत्रता संग्राम में स्वर्णाक्षरों में अंकित है इसका सारा श्रेय पंडित राजकुमार शुक्ला को जाता है, उनके ही अथक प्रयास से महात्मा गांधी चंपारण आकर सफल चंपारण सत्याग्रह चलाया था। पंडित राजकुमार शुक्ला पुसतकालय के उपाध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने अपने संबोधन ने कहा कि चंपारण के  महान स्वतंत्रता सेनानियों  मे पंडित राजकुमार शुक्ला मुख्य स्तंभ थे , उन्होंने बापू को मोतिहारी की धरती पर उतार कर पूरे आंदोलन को शक्ति दी थी जिसके कारण देश आजाद हुआ। उपाध्यक्ष बंशीधर प्रसाद ने कहा कि पंडित राजकुमार शुक्ला देश के गौरव थे और हमेशा रहेगे,  उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। वे क्षमता मूलक आजाद देश  को देखना चाहते थे जिसके लिए बापू के नेतृत्व में उन्होंने सफल चंपारण सत्याग्रह चलायाऔर  देश आजाद हुआ।कहा कि आज भी उनकी परिकल्पना अधूरी है, हमें उनके सपनों को साकार करना है। जयंती समारोह में शामिल रहने वालों में श्यामा कांत प्रसाद ,प्रमोद तिवारी , रमेश प्रसाद के अलावा पेंशनर  समाज तथा पंडित  राजकुमार शुक्ल पुस्तकालय  के सदस्य थे।

132
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *