कोयला एवं खनन मंत्री को भव्य स्वागत डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने किया
गया जी।भारत सरकार के कोयला एबं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे जी के गया जी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है। इस दौरान उन्होंने मंत्री का स्वागत विष्णु चरण चिन्ह, पुष्पों का बुके तथा अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया है। स्वागत करते हुए डॉ. मिश्रा ने स्वागत करते हुए में कहा कि मंत्री का गया आगमन हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। आपके नेतृत्व और मार्गदर्शन से आगामी 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली को सफल बनाने में नई ऊर्जा और प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि गया और आसपास के क्षेत्रों की जनता बड़े उत्साह के साथ प्रधानमंत्री जी की रैली की प्रतीक्षा कर रही है। यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण और विकास की दिशा में एक सशक्त संकल्प का प्रतीक होगी।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर एक सशक्त पहचान बनाई है। आज देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है, चाहे वह आत्मनिर्भर भारत का अभियान हो, गरीब कल्याण योजनाएं हों या फिर युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण की बात हो। गया की धरती इस ऐतिहासिक रैली की गवाह बनेगी और यहां से एक नया उत्साह और जनसमर्थन का संदेश पूरे प्रदेश और देश में जाएगा। उन्होंने पुनः राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे जी का अभिनदन करते हुए कहा कि आपका सानिध्य और मार्गदर्शन हम सबके लिए प्रेरणादायक है।
352
