अशोक वर्मा
मोतिहारी : 79 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविंद्र नाथ मुखर्जी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल में प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार ने झंडोतोलन किया। उक्त अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक विशंभर पाठक के अलावा अन्य कॉलेज के स्टाफ मौजूद थे ।सुरक्षा गार्ड्स ने सलामी ली। झंडा फहराने के बाद अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि भारत देश विश्व का सबसे सुंदर एवं पवित्र देश है इसकी सुरक्षा हमें प्राणों की आहुति देकर भी करनी है । हमें स्वतंत्रता सेनानियों के परिकल्पना का राष्ट्र बनाना है ।डॉक्टर विशंभर पाठक ने कहा कि कॉलेज अच्छे और बुरे दोनों दिनो को देखा है ।वर्तमान में अभी बंद है लेकिन कॉलेज का खुलना तय है और यहां पहले की तरह फिर चहल-पहल होगी और पठन-पाठन का कार्य आरंभ होगा। इस कॉलेज ने हजारों छात्रों को रोजगार दिया है जो आज देश और विदेश में चिकित्सा सेवा में लगे हुए हैं।
118
