अशोक वर्मा
मोतिहारी : 79वाँ स्वतंत्रता दिवस एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राधा सीकरीया बी०एड कॉलेज के कॉन्फ्रेन्स हॉल में सांस्कृतिक, देशभक्ति, नाट्य कार्यक्रम की प्रस्तुति छात्र-छात्राओं के द्वारा की गई । राधा सीकरीया बी०एड० कॉलेज एवं शिक्षण संस्थानो में प्रातः 08 बजे सचिव सह भाजपा युवा नेता यमुना कुमार सीकरीया के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं सीकरीया फार्मेसी कॉलेज तथा मनोरमा देवी ट्रेनिंग स्कूल तथा सीकरीया पारा मेडिकल कॉलेज में भी ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के समय हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। झंडोत्तोलन के बाद सचिव यमुना सीकरीया ने अपने संवोधान में कहा की स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने आजादी के लिए बहुत बड़ी कुर्बानी दी थी, हमें उनके परिकल्पना के अनुरूप देश को बनाना है ।यह संस्थान विभिन्न रोजगार परक शैक्षणिक कार्य कर रही है तथा यहां से निकलकर आज सैकड़ो युवा युवती नौकरी में गए हैं। संस्था रोजगार परक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यो की भी पुनर्स्थापना का कार्य कर रही है । हमें अपनी आजादी को हर हालत में सुरक्षित रखना है। उक्त अवसर पर संस्थापक एवं जानेमाने शिक्षा वीद डॉक्टर शंभू सीकरिया ने कहा कि देश के हर क्षेत्र को अध्यात्म आधारित बनना पड़ेगा क्योंकि अध्यात्म में वह शक्ति है जिस शक्ति से कोई भी कठिन कार्य सहज हो सकता हैं।
157
