स्वतंत्रता दिवस पर जश्न का माहौल रहा ,मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान में जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने  राष्ट्र ध्वज फहराया

Live News 24x7
4 Min Read

अशोक वर्मा

मोतिहारी : इस वर्ष मौसम अनुकूल रहा रुक-रुक कर बरसात होने से किसानों को राहत मिली ,ऐसे माहौल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य आयोजन गांधी मैदान में हुआ जहां बिहार सरकार के पूर्वी चंपारण के जिला प्रभारी मंत्री सुनिल कुमार ने झंडोतोलन किया,उन्होंने शांति का प्रतीक गुब्बारा भी उडाया। अपने संबोधन में उन्होंने बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे हैं तमाम विकास कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य रूप से उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षकों की रिकॉर्ड बहाली हुई है इसके अलावा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में भी बहाली का सिलसिला जारी है और जारी रहेगा। उन्होंने सरकार के चिकित्सा ,नल जल योजना ,सडक निर्माण, जीविका तथा महिला आरक्षण पर भी खुलकर बोला।कहा कि नीतीश बाबू की सरकार आने के बाद नया बिहार बन रहा है और बिहार का स्वरूप  बदल रहा है ।उन्होंने प्रकृतिक  असंतुलन पर भी ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने सर्वाधिक आयकर देने वालों को सम्मानित भी किया साथ-साथ प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर अजय वर्मा को विशेष सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया। उक्त अवसर पर जिला पदाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक समेत जिले के अन्य अधिकारी गण भी मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन मूशी सिह  महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त प्रिंसिपल डॉक्टर प्रोफेसर अरुण कुमार ने किया ।इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट ,एवं सोशल मीडिया के दर्जनों पत्रकार कवरेज में लग रहे ।आयोजन स्थल पर राष्ट्र गान की प्रस्तुति हुई दूसरी ओर गाधी मैदान के बाहर लगी महात्मा गांधी की मूर्ति आकर्षण का केंद्र थी।मैदान के बाहर मेला का नजारा रहा ।मुख्य रूप से जलेबी की काफी दुकानें सजी थी और काफी लोगों ने गरमा गरम जलेबी खाया और आजादी का चश्मा बनाया। जिला विधिक न्यायालय परिसर मे जिला एवं सत्र न्यायाधीश, समाहरणालय एवं महात्मा गांधी चंपारण सत्याग्रह स्मारक स्तंभ परिसर में जिला पदाधिकारी ने झंडा फहराया और आरक्षी अधीक्षक कार्यालय मैदान में आरक्षी अधीक्षक ने राष्ट्र ध्वज फहराया उसके बाद जिला परिषद कार्यालय में अध्यक्ष ममता राय जदयू कार्यालय में जिला अध्यक्ष मंजू देवी ,नगर निगम में मेयर प्रीति गुप्ता ,जिला कांग्रेस कार्यालय बंजरिया पंडाल में अध्यक्ष इंजीनियर शशि भूषण राय , स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति कार्यालय में प्रदेश महासचिव अशोक वर्मा ,सभी राजनीतिक दल के कार्यालयो में उक्त दल के अध्यक्ष द्वारा झंडा फहराया गया।दिव्यांग संगठन द्वारा गाधी चौक पर योगेंद्र  कनौजिया,सुनाना विवाह भवन चादमारी मे उमाशंकर प्रसाद ने झंडोतोलन  किया।पूरे शहर में जश्न का माहौल था और चारों तरफ तिरंगा ही तिरंगा दिख रहा था। गजब का उत्साह एवं माहौल था और सभी लोगों ने राष्ट्र को एक बार फिर से नए सीरे से सजाने संवारने का संकल्प लिया। आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने भी राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। नगर के दुर्गा पूजा भवानी मंडप में अध्यक्ष ने झंडा फहराया ,ब्रह्माकुमारी आश्रम के प्रभारी बीके विभा , कृष्णा नगर सेवा केंद्र मे प्रभारी बी के पूनम, सैनिक संघ में अध्यक्ष और आर्य समाज मंदिर में मुख्य पुरोहित ,गायत्री मंदिर के मुख्य पुजारी एवं अध्यक्ष ,महावीर मंदिर में मंदिर के पुजारी ने झंडोतोलन  किया।कुल मिलाकर  स्वतंत्रता दिवस पर पूरे जिले में हर्षोल्लास का माहौल रहा।

103
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *