स्वतंत्रता दिवस पर भाकपा माले ने आजादी बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ संकल्प यात्रा निकाला

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक  वर्मा 
छौड़ादानो ,पूर्वी चंपारण : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नरकटिया और मोतिहारी विधानसभा सीमा स्थित नारायण चौक पकड़िया मेन रोड में भाकपा माले के संघर्षशील कार्यकर्ताओं ने आन- बान –  शान के साथ आजादी बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, संकल्प मार्च निकाला!
भाकपा माले अंचल कार्यालय  प्रांगण में कामरेड रूपलाल शर्मा ने तिरंगा झंडा फहराया !
बिहार की गरीब जनता की मतदान की अधिकार बचाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प!
 नेतृत्व- जिला सचिव प्रभुदेव यादव जिला कमिटी सदस्य रूपलाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, अंचल कमिटी सदस्य मुनीराम, रामभरोस पासवान, अकबर मियां,छठू साह,सोनालाल ठाकुर, रामाधार प्रसाद, सुरेश साह,रामएकबाल यादव, प्रमोद चौधरी, बच्चु सहनी,  पुनदेव मांझी, रामायण राम शामिल है!
इस मौके पर नेताओं ने कहा दमनकारी निरंकुश शासक के खिलाफ आजादी की लड़ाई चंपारण की धरती से शुरू हुई थी! धीरे-धीरे सच्चे देशभक्त लोग शामिल होते गए! शहीद भगत सिंह, महात्मा गांधी सहीत हजारों लोगों ने कुर्बानियां दी थी! लाखों लोगों ने जेल यातनाएं झेली थी! उसी लड़ाई की उपज संविधान है! जो हमें किसी भी सरकार से हक अधिकार मांगने की इजाजत देती है! आजादी की लड़ाई में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के पूर्वजों की साझी विरासत रही है! इस विरासत और सामाजिक ताना-बाना को बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्षों में हम सभी लोग अगली पंक्ति में रहेंगे!
केंद्र की भाजपा सरकार दिनदहाड़े बिहार की गरीब जनता की मतदान की अधिकार के प्रति डका दे रही है! इसके खिलाफ लड़ेंगे जीतेंगे! झारखंड राज्य की तरह आगामी विधानसभा चुनावी दंगल में भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे! देश को नया संदेश देंगे!
129
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *