राजू सिंह बने पर्यटन मंत्री कृषि मंत्री रहेंगे विजय सिन्हा

Live News 24x7
2 Min Read
  • भाजपा कोटे के मंत्रियों का हुआ विभाग बंटवारा, विजय सिन्हा, मंगल पांडे सहित कई का छिना विभाग।
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल में सात नए चेहरों को जगह दी है । सभी सात मंत्री भाजपा कोटे से बने हैं. गुरुवार को नए मंत्रियों के साथ ही भाजपा कोटे के 21 मंत्रियों का विभागों का नए सिरे से बंटवारा किया गया।
 अब किसके पास कौन विभाग
 बिहार कैबिनेट विस्तार के बाद गुरुवार को भाजपा कोटे के मंत्रियों का विभाग बंटवारा हो गया। प्रस्तावित विभागों के तहत कई मंत्रियों का विभाग बदला गया है। सम्राट चौधरी वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग, विजय कुमार सिन्हा कृषि विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, प्रेम कुमार सहकारिता विभाग, रेणु देवी पशु एवं मतस्य संसाधन विभाग, मंगल पाण्डे स्वास्थ्य विभाग  विधि विभाग का जिम्मा मिला है।
इसी तरह नीरज कुमार सिंह बबलू लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग, नीतीश मिश्रा उघोग विभाग, नितीन नवीन पथ निर्माण विभाग, जनक राम अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग, हरि सहनी पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, कृष्णनन्दन पासवान गन्ना उघोग विभाग, केदार गुप्ता पंचायती राज विभाग, सुरेन्द्र मेहता खेल विभाग, संतोष सिंह श्रम संसाधन विभाग, संजय सरावगी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, डॉ सुनील कुमार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजू कुमार सिंह पर्यटन विभाग, मोतीलाल प्रसाद कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, जिवेश कुमार नगर विकास एवं आवास विभाग, विजय मंडल आपदा प्रबंधन विभाग, मंटू सिंह सूचना प्रावैधिकी विभाग और संतोष सुमन (हम) को लघु जल संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है।
185
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *