केंद्रीय कारा में डीएम ने सुनी कैदियों की समस्याएं

Live News 24x7
1 Min Read
 मोतिहारी, नरेंद्र झा।
 जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने मोतिहारी केन्द्रीय कारा में बंदियों के बीच बंदी दरबार लगाया। इस बंदी दरबार में कारा में संसीमित पुरूष एवं महिला बंदी सम्मिलित हुए।
 जिलाधिकारी ने बंदियों से उनके भोजन, स्वास्थ्य एवं रहन-सहन इत्यादि के सबंध में सुनवाई की। बंदियों ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिसके निराकरण का डीएम ने आश्वासन दिया।
 बंदी दरबार में जिलाधिकारी के साथ सहायक पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी, जिला यक्ष्मा केंद्र के डा० संजीव कुमार, भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता नमित कुमार, कारा अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा, कारा अधीक्षक, कारा चिकित्सक डा० आलोक कुमार,  सहित अन्य चिकित्सा पदाधिकारी, कारा उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह, उपाधीक्षक ( सुधार ) संतोष कुमार पाठक, सहायक अधीक्षक, कारा लिपिक एवं अन्य कारा कर्मी मौजूद रहे।
168
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *