जिले के तीन बच्चों को मिलेगा अहमदाबाद में मिलेगा जीवनदान

Live News 24x7
1 Min Read
  • दिल में छेद से पीड़ित है बच्चे 
  • अब तक 118 बच्चों का हो चुकी है सफल सर्जरी 
वैशाली। जिले के गरीब परिवार के बच्चों में दिल की बीमारी अब लाइलाज नहीं रहा। दिल में छेद लिए 118 बच्चों को अब तक आरबीएसके ने मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत इलाज कराया है। इसी क्रम में मंगलवार को भी जिले के तीन बच्चे जानवी सिंह, सान्वी कुमारी और अंशु प्रिया को श्री सत्य साईं हृदय अस्पताल अहमदाबाद सर्जरी के लिए भेजे गए हैं। उन्हें 102 एंबुलेंस के हड़ताल की वजह से आरबीएसके एमएचटी वाहन के माध्यम से राज्य स्वास्थ्य समिति पटना और फिर पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया है। इसके अलावे दो बच्चे अविराज कुमार और हिमांशु कुमार को चिन्हित कर अगले बैच में डिवाइस क्लोजर सर्जरी हेतु इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान, पीएमसीएच भेजने की तैयारी है। मौके पर डॉ शाइस्ता- डीइआईसी प्रबंधक-सह-समन्वयक आरबीएसके, दीपक कुमार डीसीक्यूए, डॉ प्रियंका ज़िला समन्वयक पिरामल स्वास्थ्य, ऋतु कुमारी-क्षेत्रिय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, नेहा कुमारी आरएसी, एवं निभा रानी सिन्हा- डीसीएम, राजीव कुमार सिन्हा आरबीएसके फार्मासिस्ट और अलोक कुमार डीईओ भी मौजूद थे।
205
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *