अशोक वर्मा
मोतिहारी : आज ग्राम बैकुंठवा अंचल छौड़ादानो बैकुंठधाम स्थित प्रांगण में निर्माण मजदूरों पेशा से राजमिस्त्री की जुटान,
बदलाव के लिए नई एकता की पहचान!
आलम देवान के अध्यक्षता व अर्जुन मुखिया के संचालन में निर्माण मजदूरों (राजमिस्त्री) की मीटिंग की गई!
इलाका स्तरीय जुटान में शामिल निर्माण मजदूरों (राजमिस्त्री) को संबोधित करते हुए, भाकपा माले के जिला सचिव प्रभुदेव यादव ने कहा- केंद्र की भाजपा सरकार काम की घंटा बढ़ाकर बिहारी मजदूरों के जीवन के साथ धोखा किया है! कंपनी मालिकों को खुश करने के लिए मोदी सरकार बिहार को लेबर सप्लाई का जोन बनाना चाहती है! सरकार में शामिल मंत्रियों के संरक्षण में बड़े-बड़े ठेकेदारों द्वारा काम की मशीनीकरण के बहाने गरीब मजदूरों को गुलाम बनाने, कंपनियों का मोहताज बनाने की साजिश की जा रही है! इसके खिलाफ लड़ाई में आगे बढ़ें!
डबल इंजन सरकार की श्रमिक विरोधी नितियो के खिलाफ आवाज बने उदाहरण पेश करें!
सर्वसम्मति से 17 सदस्यी संयोजन समिति का गठन किया गया!
पैशा से राजमिस्त्री मजदूर साथी लोग ऐक्टू से सम्बंध बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन में बड़ी संख्या में शामिल होने एवं अंचल स्तर पर संगठन बनाने का संकल्प लिये!
