- 89 वर्ष पूर्व भारत की भूमि पर परमपिता परमात्मा का अवतरण हो चुका है –बीके पूनम दीदी
मोतिहारी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा बसवरिया गांव में दो दिवसीय आध्यात्मिक प्रदर्शनी एवं वैचारिक सत्र का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन श्री कृष्णा नगर सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी बीके पूनम बहन , समाजसेवी वशिष्ठ शुक्ला ,अशोक वर्मा ,बीके श्याम, बीके बंशीधर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।कार्यक्रम संयोजक बीके विनोद ने सभी अतिथियो का स्वागत किया साथ- साथ प्रदर्शनी के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।उद्घाटन के बाद अपने संबोधन मे बीके पूनम ने कहा कि हर आत्मा तक परमात्मा का ज्ञान संदेश एवं परिचय पहुंचाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भारत की भूमि पर परमपिता परमात्मा का अवतरण 89 वर्ष पूर्व हो चुका है और उनके द्वारा नई दुनिया का निर्माण कार्य चल रहा है। अभी अवसर है कोई भी व्यक्ति परमात्मा से संबंध जोड़कर अपना भाग्य बनाकर सतयुगी दुनिया में जा सकता है ।उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक प्रदर्शनी में लगे चित्र साधारण चित्र नहीं है स्वयं परमपिता परमात्मा ने इन चित्रों को बनवाया है और इसके माध्यम से पूरे विश्व में उनका संदेश दिया जा रहा है। संबोधित करते हुए बीके अशोक वर्मा ने संस्था के इतिहास के बारे में प्रकाश डाला और कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य मूल्यो को पुनर्स्थापित करना है। संस्था विश्व के 150 देशो में आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार कर रही है। बहुत जल्द भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है।समाजसेवी वशिष्ठ शुक्ला को ईश्वरीय सौगात भेटकर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी समझाने के दौरान बहन जी ने सबसे पहले मानव जीवन का लक्ष्य नर से नारायण एवं नारी से लक्ष्मी समान बनना बताया ,उसके बाद आत्मा का परिचय दिया, परमात्मा परमधाम निवासी हैं ,सृष्टि चक्र पर विस्तार से बताया ।सर्व आत्माओं का एक परमपिता परमात्मा है जिसे अलग-अलग नाम रूप से लोग याद करते हैं। सृष्टि चक्र, शिव शंकर में अंतर एवं राजयोग से अष्ट शक्ति की प्राप्ति आदि पर विस्तार से बताया गया। समझाने में बीके पूनम बी के श्याम भाई, बीके रागनी, बीके मंजू बहन आदि थी।सम्बोधित करने वालो मे बीके श्याम,बीके बंशीधर आदि थे।
48