इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने मुजफ्फरपुर क्लब के साथ महिला  हिसा के खिलाफ किया प्रदर्शन

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। क्लब की अध्यक्ष पुतुल सिन्हा ने कहा कि  पूरे  विश्व में महिलाओं के साथ घर में या बाहर विभिन्न प्रकार की हिंसा होती रहती है। जिसके कारण महिलाएं आगे बढ़ने में अपने आप को सक्षम महसूस नहीं करती हैं। समाज में कई तरह की कुरीतियों फैली हुई है।कई किशोर लड़कियां इंटरनेट और अन्य माध्यमों से यौन दुर्व्यवहार, शोषण और हिंसा, एसिड हमलों, बलात्कार, बाल विवाह या यहां तक ​​कि एचआईवी/एड्स का शिकार हो जाती हैं। उन्हें रोकने के लिए हम लोगों ने जागरूकता के लिए यह कार्यक्रम किया है। क्लब की चार्टर  प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा के खिलाफ पूरे विश्व में यह अभियान 16 दिनों तक चलाया जाएगा। इसी के अंतर्गत आज हम लोगों ने भी यह आवाज उठाई है।कई महिलाओं को शादी के बाद उनके पति और ससुराल वालों द्वारा शारीरिक, आर्थिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। विभिन्न प्रकारों के हिंसाओं के खिलाफ आज हमारा क्लब द आई स्कूल, राजा बाजार  से लेकर कचहरी चौक तक एक अभियान चलाया है और *चुप नहीं रहना है हिंसा नहीं सहना है*
जैसे नारा लगाकर हम लोगों ने समाज में एक अच्छा संदेश दिया है।
साथ ही  हम लोगों ने बच्चों के दांतों की सुरक्षा हेतु डेंटल चैकअप दी आई स्कूल, गोपालपुर में  शहर के सुप्रसिद्ध डॉक्टर रितेश और डॉक्टर प्रिया के द्वारा  करवाया गया। लगभग 100 बच्चों के बीच दांतों के देखरेख और चेकअप करवाई गई। सभी बच्चों के बीच टूथब्रश  और पेस्ट बांटे गए।
मौके पर उपस्थित मुजफ्फरपुर क्लब के अध्यक्ष रूपा सिन्हा,पीपी सुधा सिंह,सुनीता श्रीवास्तव,स्कूल की डायरेक्टर रेशम कश्यप ,मोतिहारी क्लब से सी जी आर रंजीता गुप्ता, पीपी राखी शाह, आई एस ओ अबीदा शमीम,नीलम वर्मा,दीपा गुप्ता,सीमा गुप्ता,निशा प्रकाश,मनीषा प्रसाद, आदि उपस्थित थे।
50
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *