Live News 24×7 के लिए मोतिहारी से कैलाश गुप्ता।
मोतिहारी। जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. प्रफुल्ल कुमार मिश्रा ने आज तत्काल प्रभाव से कार्यालय में कार्यरत सभी डाटा इंट्री ऑपरेटरों को कार्यमुक्त कर दिया है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मिश्रा के स्तर जारी पत्र संख्या 3403 दिनांक 28 नवंबर 26 में कहा गया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सभी संभागों में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर जिनका नियोजन संविदा कर्मी के रूप में एकरारनामा के आधार पर योगदान तिथि से 11 माह हेतु किया गया था, की समयावधि पूर्ण होने के उपरांत पत्र निर्गत से कार्यमुक्त किया जाता है।
कार्यमुक्त हुए डाटा इंट्री ऑपरेटरों में अमित कुमार, अवनीत कुमार सिंह, जयवेन्द्र कुमार यादव, मुकेश कुमार भगत, राजू कुमार, हर्षित कश्यप, प्रकाश कुमार सिंह, अभिमन्यु कुमार, संतोष कुमार, मन्देश कुमार सहित पिनाक शंकर का नाम शामिल है।
528