4 श्रम संहिता और SIR रद्द करो! निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड का शीघ्र गठन करो

Live News 24x7
7 Min Read
  •  विश्व कानून के तहत 8 घंटे का श्रम निर्धारित है –भाकपामाले पोलित  ब्यूरो सदस्य कामरेड धीरेंद्र झा 
अशोक वर्मा 
 मोतिहारी  :    बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन (ऐक्टू) का 7वां राज्य सम्मेलन  के अवसर पर मोतिहारी नगर का नाम यूनियन के दिवंगत महासचिव आरएन ठाकुर नगर रखा गया है, वहीं सम्मेलन स्थल जिला परिषद सभागार का नाम अर्जुन प्रसाद यादव व राजकिशोर शर्मा सभागार रखा गया है तथा मंच का नाम *शहीद विष्णुदेव प्रसाद यादव व राम इकबाल महतो* रखा गया है।
सम्मेलन से पूर्व मोतिहारी नगर में विशाल जुलूस निकाला गया जो जिला परिषद कार्यालय से चलकर टाउन थाना गोलंबर होते हुए पुनः सम्मेलन स्थल पर वापस आ गया ।
निर्माण मजदूर यूनियन के राज्य अध्यक्ष कामरेड एस. के. शर्मा ने खुले सत्र की अध्यक्षता की व सम्मेलन के अवसर पर झंडोत्तोलन किया तथा इस अवसर पर झंडोत्तोलन स्थल पर शहीदों के बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित सभी अतिथियों व प्रतिनिधियों ने किया।
*सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कॉमरेड धीरेन्द्र झा (भाकपा माले पोलितब्यूरो सदस्य सह महासचिव खेग्रामस) ने कहा कि – निर्माण मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा देना सरकार का दायित्व है, कोई एहसान नहीं। देश के GDP में निर्माण क्षेत्र का 11 प्रतिशत का योगदान है। यह 11 प्रतिशत निर्माण मजदूरों के पसीने से बना है। लेकिन निर्माण मजदूर को मजदूरी सिर्फ पेट भरने के लिए भी नहीं दी जा रही है। हमारा हाथ ही श्रम है, इसी हाथ से सड़क, भवन और पुल बनता है, लेकिन सरकार उसी हाथ को काटने का काम कर रही है।4 लेबर कोड के जरिए 12 घंटा काम करवाने, मजदूरों की सुरक्षा खत्म करने और यूनियन बनाने के अधिकार को कमजोर करने की साजिश हो रही है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। कल्याण बोर्ड का हाथ निर्माण श्रमिकों के साथ होना चाहिए, लेकिन आज वह हाथ गायब है। बोर्ड का लोकतांत्रिक पुनर्गठन ही इसका समाधान है।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कॉमरेड वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता (भाकपा माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य सह राज्य अध्यक्ष,खेग्रामस) ने कहा कि – कोरोना काल में सबसे ज्यादा बिहार का किसान और बिहार का मजदूर ही मारा गया। उस समय बिहार के मजदूरों को सबसे ज्यादा अपमान और भूख का सामना करना पड़ा। बिहार के मजदूरों के अधिकार की लड़ाई ही हमारी लड़ाई है। आज SIR के बहाने हमारा वोट काटा जा रहा है। प्रवासी, गरीब और निर्माण मजदूरों को वोटर लिस्ट से बाहर करने की साजिश हो रही है।SIR के खिलाफ लड़ाई की आवाज उठाना ही होगा। SIR रद्द करो, यही मजदूरों के वोट और नागरिक अधिकार की रक्षा की लड़ाई है। निर्माण मजदूरों को एकजुट होकर कल्याण बोर्ड, पेंशन, चिकित्सा भत्ता और सभी 16 योजनाओं के लिए निर्णायक संघर्ष करना होगा।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऐक्टू राज्य महासचिव कामरेड रणविजय ने कहा कि निर्माण मजदूरों को लाभ देने हेतु उनके हित में बने कल्याण बोर्ड वर्षों से सरकार ने पंगु बनाकर छोड़ दिया है और अफसरशाही तानासाही हावी है। इसी वजह से आज निर्माण मजदूरों के हित वाली 16 प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं में से मात्र दो तीन ही योजना लागूं है जो बगैर चढ़ावा के इसका लाभ किसी मजदूर को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कल्याण वोर्ड के पुनर्गठन शीघ्र करने की जोरदार वकालत करते हुए इसके लोकतांत्रिक संचालन हेतु निबंधित निर्माण मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधियों को बर्ड में शामिल कर इसे पुनर्गठित एवं संचालित करने की मांग की है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए कामरेड संजय कुमार (भाकपा माले जिला सचिव, पूर्वीचंपारण), कामरेड ए एन पटेल (रेलवे), कामरेड अरुण (भाकपा माले जिला सचिव पश्चिम चंपारण) एवं ऐपवा नेतृ कामरेड शबनम खातुन , बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के महासचिव कामरेड चंद्रशेखर कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि ‘कल्याण बोर्ड का हाथ – निर्माण श्रमिकों के साथ’ का नारा एक मजाक बनकर रह गया है। इसके खिलाफ व्यापक एकता और निर्णायक संघर्ष की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से यह राज्य सम्मेलन आयोजित किया गया है।
दोपहर में चाय ब्रेक के बाद ऐक्टू राज्य अध्यक्ष कामरेड श्यामलाल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रतिनिधि सत्र की शुरुआत पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल एवं तीन सदस्यीय संचालन समिति के देख रेख में शुरू हुआ। एस के शर्मा ,संगीता देवी , राजेश कुमार, शिवशंकर प्रसाद, बालमुकुंद चौधरी, रणविजय कुमार ,मुकेश मुक्त ,राजकुमार शर्मा ।
       सम्मेलन में खास तौर से खेग्रामस के राज्य नेता देवेन्द्र साह, कामरेड प्रभुदेव यादव (भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य), कामरेड शंभुलाल यादव, भूपेंद्र कुमार लाल, दिनेश प्रसाद कुशवाहा, विशेश्वर कुशवाहा, जवाहर प्रसाद ,रंजीत शर्मा , महासंघ गोपगूट के जिला सचिव संजय कुमार , मजिस्टर मांझी ,अनुराग कुमार ,भरत राम ,वीरबहादुर सिंह , रुपलाल शर्मा, मोहम्मद इस्राफील, ताराचंद भगत, सुनील कुशवाहा,आदि शामिल रहे
सम्मेलन की प्रमुख मांगें –
1. बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड 2005 का शीघ्र पुनर्गठन किया जाए और बोर्ड में मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए तथा इसका लोकतांत्रिक संचालन सुनिश्चित किया जाए।
2. वार्षिक चिकित्सा भत्ता पुनः शुरू किया जाए, इसे बढ़ाकर  10,000/- रुपये तथा मासिक पारिवारिक वृद्धा पेंशन को बढ़ाकर ‌ 3,000/- रुपये किया जाए।
3. विवाह सहायता, मृत्यु हित लाभ सहित सभी देय सामाजिक सुरक्षा लाभों के समयबद्ध भुगतान की गारंटी दी जाए, आवेदन करने की समय-सीमा समाप्त की जाए और महंगाई के अनुरूप इस राशि में एकमुश्त  50% की वृद्धि की जाए।
4. निर्माण मजदूरों के निबंधन तथा लाभकारी योजनाओं के भुगतान में हो रहे भ्रष्टाचार, धांधली और अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगाई जाए।
5. 4 श्रम संहिता और SIR को रद्द किया जाए।
यूनियन ने सभी निर्माण मजदूर भाइयों-बहनों से अपील की है कि वे यूनियन से जुड़कर व्यापक एकता कायम करें और तन-मन-धन से सहयोग देकर राज्य सम्मेलन को सफल बनाएं तथा मजदूर अधिकारों की रक्षा की लड़ाई को और मजबूत करें
13
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *