आयुर्वेद कॉलेज के पूर्व  प्राचार्य  डॉक्टर हरिशंकर सिह ब्रह्मचारी के निधन पर कॉलेज में मनाया गया शोकसभा।

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : मोतिहारी आयुर्वेद कॉलेज का कायाकल्प कर हजारों छात्रों का भाग्य बनाने वाले पूर्व प्राचार्य डॉक्टर हरिशंकर सिह ब्रह्मचारी का निधन 4 जुलाई को इलाज के दौरान हुआ पकड़ी दयाल के बोकानेकला  निवासी डाक्टर सिह के निधन से आयुर्वेद जगत मे शोक व्याप्त होगया। ।आयुर्वेद कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने कालेज परिसर में शोक सभा का आयोजन किया जिसमे पूर्व प्राचार्य डॉ हरिशंकर सिह ब्रह्मचारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित  डॉक्टरस एवं कर्मियों ने डॉक्टर ब्रह्मचारी को श्रद्धांजलि देते हुए शोकसभा मे  कहा कि डॉक्टर ब्रह्मचारी छात्र ही मे बहुत से कार्य अपनी शक्ति एवं विवेक के आधार पर किया करते थे। काफी छात्रों का उन्होंने भाग्य बनाया था।आज उनके निधन से कॉलेज परिवार मर्माहत है। प्राचार्य डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने अपने शोक संवेदना में कहा कि प्राचार्य डॉक्टर ब्रह्मचारी जी  हमारे गुरु भी थे उन्हो से मैंने पढ़ाई पढी है और आज  उन्हीं से पढकर  इस कॉलेज में मुझे प्राचार्य के रूप में सेवा देने का सौभाग्य मिला हुआ है।उनकी निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है ,उनकी कमी हमेशा हम लोगों को खलेगी। शोक सभा मे उपस्थित रहने वालों में मुख्य रूप से रामकृष्ण, सुधीर कुमार ,पुष्कर बनर्जी, रविंद्र कुमार गुप्ता, प्रभाकर तिवारी, दिनेश्वर तिवारी ,ओम प्रकाश शुक्ला, प्रकाश कुमार ,आदि थे। शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद उपस्थित सभी कर्मियों ने 2 मिनट तक मौन रखा तथा ब्रह्मचारी जी के शोक में 8 जुलाई तक के लिए कॉलेज को बंद करने की सूचना निर्गत की गई।
857
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *