मोतिहारी : डॉ वीरेंद्र नाथ पांडे मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा एम एस कॉलेज सभागार मे 6 जुलाई को आयोजित विशेष सम्मान समारोह में आध्यात्मिक शब्द लेखन एवं चिंतन के माध्यम से समाज के उत्तरोत्तर विकास की दिशा में अति विशिष्ट और महत्वपूर्ण योगदान के लिए “शब्द साधक सम्मान 2024” से सम्मानित अशोक वर्मा को मोतिहारी बनियापट्टी ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर भाई-बहनों द्वारा इन्हे विशेष रूप से अभिनंदन एवं सम्मानित किया गया ।
सेवा केंद्र प्रभारी बीके विभा बहन ने टीका लगाकर, सम्मान का शाल ओढाया और पगडी पहनाया।उन्होने कहा कि राजयोगी बीके अशोक भाई को मिला यह सम्मान बहुत बडा संदेश दे रहा है।इन्होने अनेक झंझावातों को झेलते हुए योग साधना को कभी नही छोडा,ब्रह्मबाप समान निरंहकारिता को अपनाया,इनपर दूखो का पहाड भी गिरा परंतु कभी भी मूरली और योग साधना को नही छोडा ,इन्होने हर बाधक सीन को परीक्षा और साइट सीन के रूप मे लिया ।आज ब्रह्मा वत्सो मे उदाहरण बने ।सेवाकेंद्र की सहायक प्रभारी बीके शकुंतला माता ने फूलो का गुलदस्ता देकर बधाई दी,उक्त अवसर पर वरिष्ठ बीके ललन भाई,बीके शिवपूजन भाई अधिवक्ता ,बीके भरत भाई, बीके सारिका बहन ,बीके शशिकला,बीके रामदेनी माता,बीके बंशीधर भाई एवं दर्जनो भाई बहनो ने बधाई मे उपहार स्वरूप फूलों का गुलदस्ता आदि देकर बाबा के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
अपने संबोधन में बीके अशोक वर्मा ने कहा कि यह सम्मान पत्रकारिता के लिए मुझे नहीं मिली है बल्कि यह “शब्द साधक सम्मान”मेरे चैतन्य स्वरुप को ईश्वरीय सेवा अर्थ ट्रस्ट ने दिया है। सम्मान ग्रहण करने का मै सिर्फ निमित्त मात्र हू, वास्तविक रूप यह विशेष सम्मान शिव बाबा -शक्ति का सम्मान है।
190
